GT vs MI Match Live Update 
क्रिकेट

GT vs MI Highlight: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की बड़ी जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया

GT vs MI Highlight Score Updates: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026, 30th Match GT vs MI Highlight Update: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा और आखिरी गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की, जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरी तरह बिखर गई और 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। इसके अलावा शुभमन गिल ने 14, शाहरुख खान ने 17 और कगिसो रबाडा ने 12 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन की दूसरी जीत रही, जिसने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया।

GT vs MI Live Score Update: मुंबई ने जीता मुकाबला

16वें ओवर में गुजरात टाइसंट की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई है। इस हिसाब से इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 99 रन से अपने नाम कर लिया है।

GT vs MI Live Score Update: गुजरात को लगा छठा झटका

गुजरात टाइटंस को राहुल तेवतिया के रूप में छठा झटका लग चुका है। अब गुजरात को जीत के लिए 52 गेंद में 120 रन की जरूरत है।

GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस को मिली पांचवीं सफलता

मुंबई इंडियंस को ग्लेन फिलिप्स के रूप में पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें मिचेल सेंटरन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शाहरुख खान आए हैं। मुंबई को अब 73 गेंद पर 144 रन की जरूरत है।

GT vs MI Live Score Update: नमन धीर का शानदार कैच

नमन धीर ने बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर का जबरदस्त कैच पकड़ा है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का चौथा खिलाड़ी पवेलियन लौट चुका है। सुंदर ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए। 7.2 ओवर के बाद GT का स्कोर 54-4 है।

GT vs MI Live Score Update: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

कप्तान शुभमन गिल के रूप में गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लग चुका है। अश्विनी कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गिल 14 रन पर नमन धीर को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं। 5.2 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 42 रन है।

GT vs MI Live Score Update: दूसरे ओवर में फिर गिरा विकेट

जसप्रीत बुमराह के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को LBW आउट किया।

GT vs MI Live Score Update: साई सुदर्शन गोल्डन डक का शिकार

गुजरात टाइटंस को उसकी पारी की पहली ही गेंद पर पहला झटका लग चुका है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर साई सुदर्शन अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जोस बटलर आए हैं।

GT vs MI Live Score Update: अंतिम गेंद पर तिलक वर्मा ने पूरा किया शतक

20वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर तिलक वर्मा ने अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का टारगेट सेट किया।

GT vs MI Live Score Update: हार्दिक पांड्या कैच आउट

हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लग चुका है। हार्दिक ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए। दूसरी तरफ तिलक वर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त वो शतक के करीब हैं। 19 ओवर बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 177 रन पहुंच गया है।

GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस के हाथ लगी चौथी सफलता

गुजरात टाइटंस को नमन धीर के रूप में चौथा विकेट मिल चुका है। ये विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। इस वक्त क्रीज पर तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। 14.2 ओवर के बाद MI का स्कोर 113-4 है।

GT vs MI Live Score Update: क्लीन बोल्ड हुए सूर्यकुमार यादव

कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा बड़ा झटका दिया है। उन्होंने सूर्या को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इससे पहले रबाडा ने राशिद और डी कॉक को भी आउट किया था। 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन है।

GT vs MI Live Score Update: कगिसो रबाडा ने फिर झटका विकेट

दानिश मालेवर के बाद कगिसो रबाडा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही मुंबई इडयंस को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। 5 ओवर के बाद MI का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

डेब्यू खिलाड़ी दानिस मालेवर को कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया है। इससे साथ ही मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। 2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन है।

GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।

GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

दानिश मालेवर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर।

GT vs MI Live Score Update: शुभमन गिल ने टॉस जीता

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब अपने घर से बाहर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

GT vs MI Live Score Update: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां 2025 से पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। काली मिट्टी और बड़ी बाउंड्री के बावजूद यहां 200+ स्कोर बन सकता है।

GT vs MI Live Score Update: रोहित शर्मा के खेलने पर संशय

रोहित शर्मा के खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि उन्होंने रविवार शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मिचेल सेंटनर फिट होकर उपलब्ध हैं, लेकिन विल जैक्स की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट अपडेट नहीं है।

GT vs MI Live Score Update: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न।

GT vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (c), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?