शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?

GT vs KKR: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां गुजरात मजबूत दिख रही है जबकि केकेआर पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है।

उज्जवल सिन्हा

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (GT vs KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

कोलकाता की टीम को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अब तक 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे नंबर पर है। गुजरात की टीम कोलकाता के खिलाफ जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। वहीं कोलकाता की टीम जीत के साथ खाता खोलने की कोशिश करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 3 मैचों में गुजरात की टीम विजयी रही है। वहीं कोलकाता की टीम केवल 1 मुकाबला ही जीत सकी है। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। हेड टू हेड में गुजरात टाइटंस का दबदबा है।

कोलकाता का प्रदर्शन काफी निराशाजनक

केकेआर का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने अब तक खेले 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है। बारिश की वजह से पंजाब के खिलाफ 1 अंक टीम को मिला था। केकेआर अंकतालिका में दसवें स्थान पर है। प्लेऑफ की संभावना को जिंदा रखने के लिए केकेआर को इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को यह मुश्किल काम करना होगा।

गेंदबाजी में भी रही है समस्या

केकेआर की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। शीर्ष क्रम में फिन एलन फ्लॉप रहे हैं, तो रहाणे और रघुवंशी में निरंतरता नहीं रही है। रिंकू सिंह, कैमरुन ग्रीन, और रमनदीप सिंह भी फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी अस्थिर है, जो असफलता का एक मुख्य कारण है। गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती लगातार निष्प्रभावी रहे हैं। सुनील नरेन अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो तेज गेंदबाजी बिल्कुल औसत है। ऐसे में केकेआर को जीटी के खिलाफ उसके घर में जीत हासिल करना पहाड़ चढ़ने वाला काम है। जीत के लिए केकेआर प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है।

गुजरात के पास मजबूत बैटिंग लाइन-अप

जीटी की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी ही मजबूत पक्ष है। शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर जीटी बहुत हद तक निर्भर करती है। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर भी अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने बेहतर काम किया है। राशिद खान स्पिन की ताकत हैं। ये सभी खिलाड़ी अच्छे टच में दिखे हैं, इसके बावजूद टीम में एक्स फैक्टर की कमी दिखी है।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं