ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैक्सवेल का धमाका! बने रनचेज के नए 'मास्टर', कोहली-रोहित की बादशाहत पर संकट

Glenn Maxwell Stats: ग्लैन मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही विराट और रोहित के टी20 में एक खास रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया। बीते शनिवार 16 अगस्त को सीरीज का अंतिम मैच हुए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट रहते धूल चटाई। कंगारू टीम की इस जीत के हीरो हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल रहे। उन्होंने 8 चौके व 2 लंबे छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 62 रन की पारी खेली।

अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत व बेहतरीन पारी के साथ ग्लेन मैक्सवेल दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। ये लिस्ट टी20I में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने को लेकर है। इस लिस्ट में उन्हें फायदा मिला है।

लिस्ट में छठे नंबर पर बनाई जगह

अब टी20 इंटरनेशनल में सफल रनचेज करने वाले बल्लेबाजी की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल 6छठे पायदान पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1231 रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर को पछाड़कर लिस्ट में जगह बनाई है। इस लिस्ट में अभी भी स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। टी20 से रिटायरमेंट के बाद भी उनका इस लिस्ट की टॉप में रहना बड़ी बात है।

रोहित-कोहली का रिकॉर्ड खतरे में

चेजमास्टर विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 4188 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने स्टोर चेज करते हुए 1651 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट में भारत के एक और स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित शर्मा टी20 में सफल रन चेज करने के मामले में 1252 रनों के साथ पांचवे स्थान पर हैं। लेकिन इन दोनों का ये रिकॉर्ड कंगारू बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही तोड़ सकते हैं। मैक्सवेल को विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 420 तो रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 21 रन की जरूरत है।

T20I में सफल रनचेज़ के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

1.विराट कोहली– 1651 रन, स्ट्राइक रेट: 135.43

2.बाबर आज़म– 1403 रन, स्ट्राइक रेट: 130.26

3.डेविड वॉर्नर– 1326 रन, स्ट्राइक रेट: 150.16

4.मोहम्मद रिज़वान– 1273 रन, स्ट्राइक रेट: 128.58

5.रोहित शर्मा– 1252 रन, स्ट्राइक रेट: 131.92

6.ग्लेन मैक्सवेल – 1231 रन, स्ट्राइक रेट: 160.28

7.जोस बटलर– 1213 रन, स्ट्राइक रेट: 151.24

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा