जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो- @ICC) 
क्रिकेट

Women’s ODI World Cup 2025: कैसा है भारत का शेड्यूल? जानें कब किस से भिड़ेगी टीम इंडिया

Schedule of Team India in Odi World Cup 2025: महिला वनडे विश्वकप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इसी तारीख को भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Women ODI World Cup 2025: साल 2025 में भारत पुरुष व महिला दोनों ही टीमों बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। एक तरफ पुरुष टीम को सितंबर से शुरु होने वाले एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। वहीं, भारतीय महिला टीम को 30 सितंबर से शुरु होने वाले वनडे विश्वकप में प्रतिभाग करना है। अगर बात करें महिला वनडे विश्वकप 2025 की तो उसके लिए अब काउंटडाउन शुरु हो चुका है। बीते सोमवार को मुंबई इसकी ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान आईसीसी के चेयरमेन व सीईओ के साथ युवराज सिंह और मिताली राज मौजूद रहीं।

मुंबई के ट्रॉफी के अनावरण के दौरान टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी मौजूद रही। बता दें इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन अगले महीने की 30 सितंबर से शुरु होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में होम कंडीशन का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को अपना नाम करना चाहेगी। टीम इंडिया की तरफ से वनडे विश्वकप के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी महिला खिलाड़ी अपने-अपने स्तर से फिटनेस व खेल पर ध्यान दे रही हैं।

टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत?

वैसे आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इस दिन टीम श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं, टीम इंडिया भी अपने अभियान की शुरुआत इसी दिन से करेगी। गौरतलब है कि विश्वकप में पाकिस्तानी महिला टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में ही होंगे। पाकिस्तानी टीम अपने मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ही खेलेगी। इस दौरान फैंस को जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार हैं, वो भारत-पाकिस्तान महामुकाबला है। जी हां, फैंस अभी से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर को आमना सामना होगा। इस दौरान दोनों टीमों मुकाबले पर अपना जोर लगाते हुए नजर आएंगी। ये मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में ही खेला जाना है।

महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत का पूरा शेड्यूल

  • 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका – विशाखापट्टनम (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर (होल्कर स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
  • 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर