बाबर आजम, वीरेंद्र सहवाग और राशिद लतीफ (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पूर्व पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सहवाग से की बाबर आजम की तुलना, बोले- शांत नहीं है दिमाग

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर को जमकर सुनाया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बाबर की तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से कर दी है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान टीम बैक फुट पर दिखाई दे रही है। इस मैच में भी पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर को जमकर सुनाया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने बाबर की तुलना भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से कर दी है।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर ने 77 गेंदों में 31 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में वह 18 गेंदों में केवल 11 रन बना पाए। जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। बाबर ने पिछले 15 टेस्ट मैचों की पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। ऐसे में अब उनकी फॉर्म पर भी सवाल उठने लगे हैं। राशिद लतीफ ने भी उनकी तकनीक और फॉर्म को खराब कहा है।

लतीफ ने की बाबर की तुलना सहवाग से

राशिद लतीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबर आजम का दिमाग शांत नहीं है। वह भारत के क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की तरह है, जिनकी फॉर्म एक बार चली जाए तो बड़ी मुश्किल से आती है।

शाहिन से नहीं लेनी चाहिए थी कप्तानी

लतीफ आगे कहते हैं, ''क्रिकेट का गेम माइंड गेम का होता है। उसका दिमाग शांत नहीं है, उसे पता है कि उसने क्या गलती की है। बाबर को शाहीन से कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। उसे कप्तानी लेने इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप गंवाया और फिर वह और दबाव में आ गए।''

बाबर का फोकस गेम पर नहीं

बाबर पर लगे आरोपों के बारे में बात करते हुए लतीफ ने कहा कि ''बाबर का ध्यान गेम पर नहीं है, उनका फोकस बाहर की तरफ ज्यादा है। इसी वजह से उनका फोकस क्रिकेट पर नहीं था। उनका शॉट सेलेक्शन खराब हो चुका है। वह टेस्ट क्रिकेट को समझ नहीं पा रहे हैं। उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है।''

अभ्यास में भी गलती कर रहे बाबर

इतना ही नहीं लतीफ ने बाबर की प्रैक्टिस करने के तरीके को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा, ''प्रैक्टिस गलत हो रही है। ये सभी साइड आर्म से अभ्यास करते हैं। साइड आर्म में दो नैनो सेकंड की देरी होती है।''

बांग्लादेश मार सकती है बाजी

जानकारी के लिए बता दें कि बाबर का फॉर्म इस समय पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान दूसरा टेस्ट भी हारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं इस सीरीज में बांग्लादेश पहले से ही 1-0 से आगे है। ऐसे में अगर दूसरा मुकाबला भी बांग्लादेश जीत जाता है तो टीम पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने का कारनामा करने में कामयाब हो जाएगी।

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया