भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

1, 2 नहीं... 9 बल्लेबाजों ने एकसाथ किया ये कारनामा, 141 साल में पहली बार हुआ ऐसा

9 Batters Have Scored More Than 400 runs in a Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज में 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Nine Batters Have Scored More Than 400 runs in IND vs ENG Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं। वहीं कई नए कीर्तिमान भी बने हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ है कि 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में भारत ने 5 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने ऐसा किया है। भारत के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कारनामा किया। वहीं इंग्लैंड के लिए बेन डकेट, जो रूट, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया।

पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 से 19 मार्च 1877 में मेलबर्न में खेला गया था, लेकिन पहली टेस्ट सीरीज 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में खेली गई थी। पिछले 141 वर्षों में दो मौके पर  1975-76 और 1993 में कुल 8 बल्लेबाजों ने एक सीरीज में 400 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन एक सीरीज में 9 बल्लेबाजों द्वारा 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा पहली बार हुआ है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच पारियां रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
शुभमन गिल भारत 5 10 754 269
केएल राहुल भारत 5 10 532 137
रवींद्र जडेजा भारत 5 10 516 107*
ऋषभ पंत भारत 4 7 479 134
बेन डकेट इंग्लैंड 5 9 462 149
जो रूट इंग्लैंड 5 9 455* 150
जेमी स्मिथ इंग्लैंड 5 8 432* 184*
यशस्वी जायसवाल भारत 5 10 411 118
हैरी ब्रुक इंग्लैंड 5 9 408* 158

भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूदा सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में चार शतकों की मदद से कुल 754 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में कोई भी बल्लेबाज उनसे ज़्यादा रन नहीं बना पाया है। शनिवार (2 अगस्त) को ओवल में चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे गिल ने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट खेले थे और कुल 752 रन बनाए थे।

मौजूदा सीरीज में भारत ने कुल 3809 रन बनाए हैं, जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने अब तक 3200 रन बनाए हैं। इसी के साथ इस टेस्ट सीरीज में कुल 7000 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1993 की एशेज सीरीज में 6 टेस्ट मैचों में 7221 रन बने थे। वहीं इस बार पांच टेस्ट मैचों में यह कारनामा हुआ है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान