रोहित शर्मा को फैंस ने किया ट्रोल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs PBKS: रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए, तो फैंस ने बोले- थैंक्यू हिटमैन, किया जमकर ट्रोल

रोहित शर्मा क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 8 रन पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया में उन्हें जमकर ट्रोल किया।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 मुकाबला बारिश के बाद 09:45 बजे शुरु हुआ। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करने के लिए आए। पिछले मैच के हीरो रोहित शर्मा से इस मैच में टीम व फैंस को काफी उम्मीदें थी।

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्हें केवल 8 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

फैंस ने रोहित शर्मा को किया ट्रोल

रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मैच में उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसके बाद टीम का स्कोर 228 रन तक पहुंच गया। इस मैच को मुंबई ने 20 रन से अपना नाम कर लिया। वहीं, क्वालीफायर 2 मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इस दौरान उन्हें आरसीबी के फैंस की ट्रोलिंग सहनी पड़ रही है।

आरसीबी फैंस ने रोहित के लिए मजे

रोहित शर्मा के पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 रन पर आउट होने के बाद फैंस रोहित के मजे ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि रोहित भी चाहते हैं कि इस बार आरसीबी ट्रॉफी जीते। वहीं, दूसरे ने लिखा कि रोहित मोटू बैक टू बैक 50 मारे ऐसा काम होता है। आइए फैंस की रिएक्शन देखते हैं।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत