नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नेपाल के शेर मल्ला का कमाल, पहली ही गेंद पर झटका इंग्लिश बल्लेबाज का विकेट, इंटरनेशनल डेब्यू में बनाया रिकॉर्ड

Sher Malla Record: वानखेडे़ में नेपाल को इंग्लैंड ने 4 रन से हराया। फिर भी नेपाली खिलाड़ी शेर मल्ला ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक अहम रिकॉर्ड भी बनाया।

संजय सिंह बिष्ट

ENG vs NEP: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और शुरुआती मुकाबलों में ही कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। 8 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया मुकाबला भी बेहद दिलचस्प रहा। नेपाल की टीम ने मजबूत इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी और मैच को आखिरी ओवर तक खींच लिया, लेकिन अंत में उसे 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि हार के बावजूद नेपाल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। खासतौर पर युवा स्पिनर शेर मल्ला ने अपने डेब्यू मैच में ही यादगार शुरुआत करते हुए सुर्खियां बटोरीं।

डेब्यू मैच में शेर मल्ला का शानदार आगाज

इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज शेर मल्ला को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें पारी का दूसरा ओवर सौंपा गया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर सभी को चौंका दिया। मल्ला ने इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट को आउट कर पवेलियन भेजा और अपने करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की।

इसके साथ ही शेर मल्ला टी20 इंटरनेशनल में नेपाल के लिए डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा पारस खड़का ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में किया था। दिलचस्प बात यह भी रही कि उसी मैच से पहले पारस खड़का ने ही मल्ला को डेब्यू कैप सौंपी थी।

शेर मल्ला हाल के समय में नेपाल प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी मिला था। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मल्ला ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

नेपाल के गेंदबाजों ने रोका इंग्लैंड को

नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और उन्हें 20 ओवर में 184 रन तक सीमित रखा। टीम की ओर से दीपेंद्र सिंह एरी और नंदन यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड की रन गति पर अंकुश लगा रहा। वहीं स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने ने भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। उनकी सधी हुई गेंदबाजी ने मध्य ओवरों में नेपाल को मुकाबले में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

हार के बावजूद जीता दिल

नेपाल भले ही यह मुकाबला जीतने से चूक गया, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने जिस जज्बे और आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया, उसने सभी का दिल जीत लिया। युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह संकेत देता है कि आने वाले समय में नेपाल की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और मजबूत चुनौती पेश कर सकती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा