टीम इंडिया ने पहले टी20 में मैच जीता (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

India W vs England W T20 Match: भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। जेमिमा और यास्तिका के अर्धशतकों के बाद डेब्यू मैच में नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट झटककर भारत को जीत दिलाई।

अक्षय साहू

Eng VS Ind First T20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट अपने नाम किया।   

भारतीय टीम के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऐलिस कैप्सी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद सोफिया डंकले भी 10 गेंदों में 16 रन बनाकर वापस लौट गई। डंकले को क्रांति गौड़ ने अपना शिकार बनाया। 37 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की पारी को हीथर नाइट और एमी जोन्स ने थोड़ी देर के लिए संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

एमी जोन्स को नहीं मिला साथ

नाइट 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 67 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। फ्रेया केम्प 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनिएल गिब्सन खाता तक नहीं खोल सकीं। कप्तान चार्ली डीन 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में भारत की ओर से नंदिनी शर्मा ने डेब्यू मुकाबले में 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहीं स्मृति मंधाना पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा भी महज 2 रन ही बना सकीं। हालांकि, इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रनों की अहम साझेदारी निभाई। 

जेमिमा-यास्तिका की साझेदारी से जीती इंडिया

यास्तिका ने 40 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रनों की लाजवाब पारी खेली। ऋचा घोष बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन और इस्सी वोंग ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग