ट्रांसजेंडर खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला क्रिकेट में नहीं होगी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी, ECB ने लगाया बैन

ईसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से केवल वो ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट और लड़कियों के क्रिकेट मैचों में खेलने के लिए पात्र होंगे जिनका जैविक लिंग महिला है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया। महिला और लड़कियों के मैच में ट्रांसजेंडर हिस्सा नहीं ले सकेगी। फुटबॉल एसोसिएशन' (FA) ने भी इसी तरह का फैसला किया है। एफए के फैसला लेने के 24 घंटे के अंदर ही ईसीबी ने भी यह निर्णय ले लिया।

ईसीबी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वह हाल में ‘सुप्रीम कोर्ट' के फैसले के बाद अपडेट किए गए कानून के बाद ‘ट्रांसजेंडर' खिलाड़ियों की पात्रता पर अपने नियमों में बदलाव की घोषणा कर रहा है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं की कानूनी परिभाषा में ‘ट्रांसजेंडर' शामिल नहीं हैं।

महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर नहीं होंगे शामिल

ईसीबी के बयान में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से केवल वो ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट और लड़कियों के क्रिकेट मैचों में खेलने के लिए पात्र होंगे जिनका जैविक लिंग महिला है। ‘ट्रांसजेंडर' महिलाएं और लड़कियां ओपन और मिश्रित क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं। ईसीबी ने कहा अदालत के फैसले ने उन्हें महिला और लड़कियों के क्रिकेट के लिए नए नियम बनाने के लिए प्रेरित किया है।

इस बदलाव के लिए मिलकर काम करेंगे

ईसीबी ने कहा है कि उन्हें इस फैसले से ट्रांसजेंडर महिलाओं और लड़कियों पर पड़ने वाले प्रभाव का पूरा एहसास है। वे इस बदलाव से प्रभावित लोगों को समर्थन देने के लिए स्थानीय क्रिकेट संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे। खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EHRC के निर्देशों का इंतजार

ईसीबी ने यह भी बताया कि वे समानता और मानवाधिकार आयोग (EHRC) से मिलने वाले नए दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें ध्यानपूर्वक समझने के बाद आगे कदम उठाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में किसी भी तरह के भेदभाव या दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है। उनका लक्ष्य है कि क्रिकेट ऐसा खेल बना रहे जो सभी के लिए सम्मानजनक और समावेशी हो।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन