दुनिथ वेल्लालागे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पिता की अर्थी छोड़ मिशन पर लौटा श्रीलंकाई खिलाड़ी, सुपर-4 के मुकाबलों के लिए हुआ टीम में शामिल

Dunith Wellalage: श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में वो चयन के लिए उपलब्ध हैं।

उज्जवल सिन्हा

Dunith Wellalage Rejoin Sri Lankan Team: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए श्रीलंका के युवा खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालागे टीम के साथ यूएई में जुड़ गए हैं। आज एशिया कप में सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वो इस मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

श्रीलंकाई टीम के युवा स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे का गुरुवार रात 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुखद बात यह रही कि उसी दिन वेल्लालागे ने एशिया कप 2025 के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की ओर से ग्रुप बी लीग मुकाबले में हिस्सा लिया था।

22 वर्षीय इस खिलाड़ी को अपने पिता के निधन की जानकारी मैच खत्म होने के बाद मिली। यह खबर मिलते ही दुनिथ श्रीलंका के लिए रवाना हो गए, ताकि अपने पिता को अंतिम विदाई दे सकें। हालांकि, दुनिथ के पिता का पार्थिव शरीर घर पर ही था और वो शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ यूएई के लिए उड़ान भरी और अब वह सुपर-4 मुकाबलों के लिए टीम से फिर जुड़ गए हैं। दुनिथ वेल्लालागे के घर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा कि श्रीलंका की टीम यूएई में चल रहे टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण अभियान की शुरुआत कल बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वेल्लालगे इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका का सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा।

दुनिथ वेल्लालागे का करियर

दुनिथ वेल्लालगे अब तक 31 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उनकी मौजूदगी श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण में और धार मिल गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में वेल्लालगे ने अपना पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें श्रीलंका ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की अहम पारी खेली, जिससे टीम को जीत की ओर ले जाने में मदद मिली। इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी से सुपर-4 में जगह बना ली।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा