देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल का कोहराम, 5 मैचों में जड़ दिए 4 शतक; बनाए 500 से ज्यादा रन

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन में 5 में से 4 मुकाबले में शतक लगया है। वो अब तक 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कर्नाटक ने त्रिपुरा को हराया।

उज्जवल सिन्हा

Devdutt Padikkal in Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में सत्र का अपना चौथा शतक जड़ते हुए कर्नाटक को त्रिपुरा के खिलाफ 80 रन से शानदार जीत दिलाई। यह कर्नाटक की पांचवीं जीत थी, जिससे वह ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

पडिक्कल ने 120 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिससे कर्नाटक ने सात विकेट पर 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद, कर्नाटक के गेंदबाजों ने त्रिपुरा को 251 रन पर समेटते हुए मैच में आसान जीत हासिल की। कर्नाटक की टीम ने त्रिपुरा को एक ओवर पहले ही आउट कर दिया।

पडिक्कल की शानदार पारी

मैच में कर्नाटक की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और 6 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे। कप्तान मयंक अग्रवाल (5) और करुण नायर (0) जल्दी आउट हो गए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने टीम की पारी को संभाला। पडिक्कल ने रविचंद्रन स्मरण के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। इसके बाद, उन्होंने केएल राहुल (35) के साथ 65 रन की साझेदारी की और कर्नाटक की पारी को मजबूती दी। अंत में कर्नाटक के सफेद गेंद के विशेषज्ञ अभिनव मनोहर ने 43 गेंदों में नाबाद 79 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे कर्नाटक का स्कोर 332 तक पहुंच गया।

5 मैचों में पडिक्कल ने लगाए 4 शतक

पडिक्कल ने महज दस दिन में पांच मैचों में 500 रन से अधिक बनाकर शानदार फॉर्म को दर्शाया है। उन्होंने इस दौरान लगातार शतक और अर्धशतक बनाए, जिससे उनकी स्थिति कर्नाटक के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। देवदत्त पडिक्कल ने अब तक लिस्ट ए के मुकाबले में 83.38 की औसत से 2585 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 12 अर्धशतकीय पारी खेली है। पडिक्कल ने इस सीजन में ही अब तक 4 शतक लगा चुके हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त का प्रदर्शन

  • 147 बनाम झारखंड
  • 124 बनाम केरल
  • 22 बनाम तमिलनाडु
  • 113 बनाम पुडुचेरी
  • 108 बनाम त्रिपुरा

त्रिपुरा के बल्लेबाजों का संघर्ष

लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। त्रिपुरा के पहले पांच बल्लेबाज केवल 59 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद, स्वप्निल सिंह ने 100 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर था। उन्होंने रजत डे (66) के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद त्रिपुरा की पारी जल्दी ढह गई।

पॉइंट्स टेबल में कर्नाटक टॉप पर

कर्नाटक की टीम ने इस जीत के साथ 20 अंक के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद मध्य प्रदेश (16 अंक), झारखंड (12 अंक) और केरल (12 अंक) की टीमें हैं। त्रिपुरा के पास अब तक सिर्फ 8 अंक हैं, जबकि तमिलनाडु और राजस्थान के पास चार-चार अंक हैं। अब कर्नाटक अगले दो मैचों में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा, जबकि त्रिपुरा को एलीट ग्रुप से प्लेट ग्रुप में जाने का खतरा बढ़ गया है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार