देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

Devdutt Padikkal: विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने 700 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पडिक्कल एक से अधिक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Devdutt Padikkal Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में मुकाबले में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वो विजय हजारे ट्रॉफी के कई सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने साल 2020-21 में 700 से ज्यादा रन बनाया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में केवल पांच बल्लेबाज की 700 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं। इसमें मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, नारायण जगदीसन और करुण नायर शामिल है। लेकिन एक से अधिक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने कारनामा केवल देवदत्त पडिक्कल ने अपने नाम किया है। उन्होंने दो बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

सोमवार को बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में मुंबई और कर्नाटक के बीच 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफ़ाइनल मैच में 700 रन के क्लब में शामिल होने के लिए पडिक्कल को 60 रनों की जरूरत थी और उन्होंने कर्नाटक की पारी के 24वें ओवर में शम्स मुलानी की गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Vijay Hazare Trophy में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम टीम सीज़न मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
नारायण जगदीसन तमिलनाडु 2022-23 8 830 277
पृथ्वी शॉ मुंबई 2020-21 8 827 227*
करुण नायर विदर्भ 2024-25 9 779 163*
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2020-21 7 737 152
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2017-18 8 723 140
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2025-26 8* 721* 147
ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2022-23 5 660 220*
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2024-25 10 651 139*
रविकुमार सामर्थ कर्नाटक 2020-21 7 613 192
बी साई सुधर्शन तमिलनाडु 2022-23 8 610 154
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2019-20 11 609 103*

कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म दिखाई है। हालांकि उन्होंने अभी तक भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।  पडिक्कल ने अब तक इस सीजन में चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सीज़न की शुरुआत झारखंड के खिलाफ़ 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए की और 118 गेंदों में 147 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद केरल के खिलाफ़ उन्होंने 124 रन की पारी खेलकर कर्नाटक को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

29 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में तमिलनाडु के खिलाफ उनका प्रदर्शन फीका रहा और वह केवल 22 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बाद के दो मैचों में उन्होंने फिर से दम दिखाया। पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने क्रमशः 113 और 108 रन की पारी खेलकर दो और शतक लगाए। 6 जनवरी को राजस्थान के खिलाफ़ मैच में पडिक्कल शतक बनाने से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक के आखिरी एलीट ग्रुप ए मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ़ उन्होंने 39 गेंदों में 35 रन बनाए।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन

विरोधी टीम रन गेंदें चौके/छक्के तारीख मैदान
झारखंड 147 118 10/7 24 दिसंबर अहमदाबाद
केरल 124 137 12/3 26 दिसंबर अहमदाबाद
तमिलनाडु 22 12 5/0 29 दिसंबर अहमदाबाद
पुदुचेरी 113 116 10/4 31 दिसंबर अहमदाबाद
त्रिपुरा 108 120 8/3 3 जनवरी अहमदाबाद
राजस्थान 91 82 12/2 6 जनवरी अहमदाबाद
मध्य प्रदेश 35 39 2/2 8 जनवरी अहमदाबाद
मुंबई 81* 95 11/0 12 जनवरी बैंगलुरु

मुंबई के खिलाफ खेली नाबाद 81 रनों की पारी

देवदत्त पडिक्कल ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ नाबाद 81 रनों की पारी खेली। पडिक्कल की इस पारी से कर्नाटक की टीम ने जीत हासिल कर ली है। मुंबई को बारिश बाधित मुकाबले में 55 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल