क्रिकेट

BCCI को जल्द मिलेगा नया सचिव, देवजीत सैकिया होंगे नए मुखिया, कोषाध्यक्ष का नाम भी हुआ तय

बीसीसीआई को जल्द ही नया सचिव मिलने वाला है। जय शाह के आईसीसी जाने के बाद बीसीसीआई का सचिव पद खाली पड़ा था। वहीं आशीष शेलार के महाराष्ट्र का मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद भी खाली हो गया था।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई को जल्द ही नया सचिव मिलने वाला है। जय शाह के आईसीसी जाने के बाद बीसीसीआई का सचिव पद खाली पड़ा था। वहीं आशीष शेलार के महाराष्ट्र का मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद भी खाली हो गया था। जिसके बाद दोनों पदों पर 12 जनवरी को चुनाव होना है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही है कि सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम का फैसला कर लिया गया है।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया अब नए सचिव बन सकते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के प्रभतेज सिंह भाटिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले कोषाध्यक्ष बन सकते हैं। सैकिया इस समय जय शाह का कार्यभार संभाल रहे हैं। भाटिया और सैकिया को 12 जनवरी को मुंबई में क्रिकेट निकाय के मुख्यालय में बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

चुनाव अधिकारी एके ज्योति द्वारा जारी मसौदा चुनावी सूची के अनुसार सैकिया असम क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभतेज बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के सदस्य रहे हैं। यदि सैकिया को बीसीसीआई के नए सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाता है, तो बोर्ड को उनके स्थान पर एक नए संयुक्त सचिव का चुनाव करना होगा।

इस बीच अरुण धूमल और धनराज नाथवानी क्रमशः हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) का प्रतिनिधित्व एसजीएम में करेंगे, जबकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व इसके उपाध्यक्ष संजय नाइक करेंगे।

शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे थे कि जीसीए (गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव और क्रिकेट प्रशासन के एक महत्वपूर्ण नाम अनिल पटेल को सचिव पद के लिए चुना जा सकता है। लेकिन चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक, ये बातें अब शांत हो गई हैं, क्योंकि नाथवानी जीसीए के प्रतिनिधि के रूप में एसजीएम (विशेष आम सभा) में जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि मसौदा चुनावी सूची में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का कोई भी प्रतिनिधि नहीं था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज