क्रिकेट

DC vs PBKS Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने पंजाब को करारी शिकस्त देकर कहा अलविदा, समीर रिजवी और करुण नायर बने जीत के हीरो

DC vs PBKS, IPL 2025 Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्शशतकीय पारी खेली। अंत में मार्कस स्टाइनिस ने विस्फोटक अंदाज में 44 रन बनाए।

संजय सिंह बिष्ट

DC vs PBKS Live Cricket Score Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का 66वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शाम साढे सात बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे ठीक आधे घंटे पहले श्रेयस अय्यर और दिल्ली के कप्तान फॉफ डु प्लेसी टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। इस मैच में भी दिल्ली के नियमित कप्तान अक्षर पटेल के फिट होने की कम उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली के लिए इस मुकाबले में भी फॉफ डु प्लेसी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स पहले ही आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए मैच काफी अहम रहने वाला है। यदि इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी दिल्ली को हराने में कामयाब हो पाती है, तो वो टॉप में काबिज हो सकती है। यही कारण है कि प्लेऑफ में पहुंचने के बाद पंजाब किंग्स इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी।

DC vs PBKS Live Score Update: करुण नायर चले पवेलियन

पंजाब किंग्स को अहम वक्त में करुण नायर का विकेट मिल चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 30 गेंद में 52 रन की जरूरत है।

DC vs PBKS Live Score Update: पंजाब को मिली तीसरी सफलता

सिद्दिकउल्लाह अटल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज प्रवीन दुबे ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए समीर रिजवी आए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 56 गेंद में 105 रन की जरूरत है। इस वक्त करुण नायर 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

DC vs PBKS Live Score Update: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

65 के स्कोर पर दिल्ली को कप्तान फॉफ डु प्लेसिस के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार ने अपना शिकार बनाया। अब दिल्ली को जीत के लिए 80 गेंद में 142 रन की जरूरत है।

DC vs PBKS Live Score Update: दिल्ली को लगा बड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए। 55 के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा। मार्को यानसेन ने पंजाब को पहली सफलता दिलाई।

DC vs PBKS Live Score Update: पंजाब ने दिल्ली के सामने रखा 206 रन का स्कोर

ऐसा लगता है पंजाब किंग्स की आदत में 200 से उपर बनाना शुमार हो गया है। इस मैच में भी पंजाब ने कुछ ऐसा ही किया। दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। अंत में मार्कस स्टाइनिस ने 275 के तूफानी स्ट्राइक रेट से साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके अलावा जोश इंग्लिश ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 28 रन की पारी खेली।

शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की तरफ से साधारण प्रदर्शन देखा गया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 12.20 की इकोनॉमी के साथ 49 रन दिए। मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान के 3 व विप्राज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मुकेश कुमार ने एक विकेट अपने नाम किया।

DC vs PBKS Live Score Update: अज़मतुल्लाह उमरज़ई बने कुलदीप यादव का शिकार

अज़मतुल्लाह उमरज़ई के रूप में पंजाब किंग्स को सातवां झटका लगा है। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने कप्तान श्रेयस अय्यर और अज़मतुल्लाह उमरज़ई को आउट किया।

DC vs PBKS Live Score Update: कुलदीप यादव ने अय्यर को भेजा पवेलियन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना शिकार बना लिया है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ 34 गेंद में 53 रन बनाए। दूसरी तरफ मार्कस स्टाइनिस 19 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं। इस वक्त पंजाब का स्कोर 17.4 ओवर के बाद 173-6 विकेट है।

DC vs PBKS Live Score Update: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ मार्कस स्टाइनिस 6 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब बड़े स्कोर की तरफ जाता हुआ दिख रहा है।

DC vs PBKS Live Score Update: कप्तान फॉफ डु प्लेसिस का बेहतरीन कैच

दिल्ली के कप्तान ने बेहतरीन कैच पकड़ा है। ये ही कारण रहा कि पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है। नेहल वढेरा दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमारी की गेंद पर बाउंड्री लगाने के चक्कर में कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह आए हैं। पंजाब का स्कोर 12.5 ओवर के बाद 123-4 विकेट है।

DC vs PBKS Live Score Update: पंजाब को लगा तीसरा झटका

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें विप्रज निगम ने अपना दूसरा शिकार बनाया। प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के खिलाफ 28 रन बनाए। इस वक्त पंजाब का स्कोर 8 ओवर के बाद 77-3 विकेट है।

DC vs PBKS Live Score Update: जोश इंग्लिश बने विप्रज निगम का शिकार

जोश इंग्लिश के रूप में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है। उन्हें दिल्ली के स्पिन गेंदबाज विप्रज निगम ने स्टंप आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। पंजाब किंग्स का 6 ओवर के बाद स्कोर 60-2 है।

DC vs PBKS Live Score Update: पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें मैच के पहले ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

DC vs PBKS Live Score Update: दिल्ली और पंजाब की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स (डब्ल्यू), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

DC vs PBKS Live Score Update: फॉफ डु प्लेसिस ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस जीतने के बाद फॉफ डु प्लेसिस ने कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि आज यह 50-50 है। हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल रहे हैं। यह पीछा करते समय मदद करता है। यह बहुत निराशाजनक रहा है। हमने अच्छी शुरुआत की। फिर एक रोलर कोस्टर पर चले गए। हमने समझने के लिए पर्याप्त टी20 क्रिकेट खेला है। हमने पिछले गेम में पहले 17 ओवरों में अच्छा खेला। फिर फोकस खो दिया। हम पांचवें स्थान के लिए खेल रहे हैं। हमारा लक्ष्य शीर्ष चार में पहुंचना था।"

वहीं, श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इस वक्त वो पॉइंट्स टेबल दूसरे स्थान पर है। उन्होंने टॉस के बाद कहा कि "निश्चित रूप से खुश चेहरे। हम यहाँ से गति बनाना चाहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति टीम के लिए प्रदर्शन कर रहा है। अभी तक आधा काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में रहना और हर संभव अवसर का लाभ उठाना महत्वपूर्ण है। इंगलिस और स्टोइनिस टीम में वापस आ गए हैं।"

DC vs PBKS Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स- फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/माधव तिवारी, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

DC vs PBKS Live Score Update: क्या कहता है मौसम का मिजाज?

मौसम के बारे में बात करें तो जयपुर में आज शनिवार को होने वाले मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।

DC vs PBKS Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 34 बार टक्कर हुई है। जहां पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इन मैचों में से पंजाब ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में आज दिल्ली के पास मौका है कि वह रिकॉर्ड को बराबरी पर ले आए।

DC vs PBKS Live Score Update: पिच रिपोर्ट

पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाली है। यहां की पिच पर बल्लेबाज धमाल मचाते हैं। पिछले तीन मैचों में इस मैदान पर रन 200 के पार गया है। जिसका साफ मतलब है कि इस मैदान बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोलता है। वहीं, गेंदबाजों के लिए ये मैदान किसी बुरे सपने से कम नहीं है। शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है, लेकिन कुछ ओवर खत्म होने के बाद बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री