डेविड वार्नर (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

डेविड वॉर्नर के ऊपर से हटा 6 साल पुराना बैन, बिग बैश लीग में संभालेंगे इस टीम की कमान!

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अब डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है। इस बैन के हटने के बाद अब वॉर्नर अब कप्तानी कर सकते हैं। ऐसे में वह बिग बाश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी कर सकते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अब डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है। भले ही खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी हो, लेकिन वह अभी भी अपने देश की टी20 लीग बिग बैश (बीबीएल) में खेलते हैं और इस प्रतिबंध के हटने का मतलब है कि वॉर्नर अब सिडनी थंडर की कप्तानी कर सकते हैं। वॉर्नर ने इस महीने तीन सदस्यीय स्वतंत्र पैनल के समक्ष सुनवाई के लिए अपना मामला रखा था, जिसने पाया कि 37 वर्षीय खिलाड़ी उन सभी शर्तों को पूरा करता है, जो इस प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए जरूरी हैं।

आपको बता दें कि इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पर यह प्रतिबंध उस समय लगाया गया था, जब वह साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे। यहां उन्हें अपने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और साथी खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ बॉल टैंपरिंग कांड में दोषी पाया गया था।

तब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था, जबकि स्टीव स्मिथ और वॉर्नर पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। इसके साथ ही वॉर्नर को आजीवन कप्तानी से प्रतिबंधित करने का भी फैसला सुनाया गया था। लेकिन हाल ही में इस मामले की सुनवाई के दौरान रिव्यू पैनल ने माना कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वॉर्नर भविष्य में कभी भी इस तरह के दुर्व्यवहार का हिस्सा नहीं बनेंगे, जैसा कि 2018 (केपटाउन टेस्ट) में हुआ था।

जानकारी के लिए बता दें कि डेविड वॉर्नर ने इस साल टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का अभियान समाप्त होते ही क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह जनवरी 2024 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना विदाई टेस्ट खेलकर टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी 2024-25) के लिए फिर से टेस्ट में लौटने की बात कही थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को ओपनिंग पोजीशन पर उनका विकल्प नहीं मिल पाया था। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन