IPL 2026 SRH vs CSK Match Numbar 27th Toss Update: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके चलते हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका को मौका दिया है।
यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां जीत दर्ज करने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक 5 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और फिलहाल पांचवें स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की शानदार जीत ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है और खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे हैं।
वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद वापसी के संकेत दिए हैं। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर लय हासिल की है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद टीम अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में चेन्नई के लिए यह जरूरी है कि वह जीत का सिलसिला जारी रखे, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बने रह सके।
अगर दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 22 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 7 बार ही सफलता मिली है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: आपने कभी नहीं देखा होगा बुमराह का ऐसा रूप! टूटे बिखरे ‘जस्सी’ का Unseen Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।