चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों टीमों में दो-दो बदलाव किए गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच 18वां मुकाबला खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए हैं।

दिल्ली कैपियल्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। विपराज निगम की जगह पर आकिब नबी डार आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि नीतीश राणा के स्थान पर आशुतोष शर्मा को टीम में जगह दी गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह से फिट होने के बाद टीम में लौट आए हैं। वहीं, मैट हेनरी की जगह पर गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने गेंदबाजी चुनी

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि पिच अच्छी लग रही है और जो भी स्कोर बनेगा हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सुकून भरा है। हमारी चर्चा इस बात पर केंद्रित रही है कि हम किन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं। एक बार जब हम किसी खास मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो फिर चीजों के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। हमारी सोच यही रही है कि जो हमारे हाथ में है, उसे ही नियंत्रित करें। विपराज की जगह आकिब नबी आए हैं, और नीतीश राणा की जगह आशुतोष शर्मा खेल रहे हैं।"

टॉस गंवाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

टॉस गंवाने के बाद ऋतुराज ने कहा, "पिच थोड़ी सूखी लग रही है। टॉस को लेकर हम असल में 50-50 की स्थिति में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है। हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना और प्वाइंट्स टेबल में जगह बनाना है। पिछले कुछ मुकाबलों से हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेविस का वापस आना बहुत अच्छा है, वह उत्साहित और तैयार है। हमने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को भी टीम में शामिल किया है, जो हाल ही में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जो लोग एमएस धोनी के बारे में पूछ रहे हैं तो वे होटल में हैं और हमें देख रहे हैं तथा हमारा समर्थन कर रहे हैं।"

CSK vs DC का ऐसा रहा है प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन खेले सभी 3 मुकाबलों में हार का सामना किया है। दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक खेले 3 मुकाबलों में से 2 जीते हैं, जबकि आखिरी मुकाबले में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

CSK vs DC की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज