फखर जमां (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025: फूट-फूटकर रोए फखर जमां, देखें पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम से वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान फखर जमां चोटिल हो गए और भारत के खिलाफ अहम मैच ही नहीं बल्कि पूरे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। जिसके बाद वह काफी टूट गए और फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को खेले गए पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से हो गया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 60 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान को बड़ा झटका भी लगा, टीम के बेहतरीन खिलाड़ी फखर जमां इस मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। ऐसे में अब उनका रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान फखर जमां चोटिल हो गए और भारत के खिलाफ अहम मैच ही नहीं बल्कि पूरे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। जिसके बाद वह काफी टूट गए और फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शाहीन शाह अफरीदी उन्हें चुप कराते दिखाई दे रहे हैं।

फखर जमां को न्यूजीलैंड की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वह पारी के अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे। हालांकि वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। लेकिन वहां भी वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। अब उनकी जगह इमाम उल हक टीम में आए हैं।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा, फिर गेंदबाजी में भी कहर बरपाया। जिसके चलते पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। साथ ही हार के साथ ही आगे की राह भी मुश्किल हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान अब अगला मुकाबला भारत के खिलाफ होना है, यह महा-मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह भारत को हरा दे, हालांकि भारत का पलड़ा काफी भारी है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान को अब दूसरे मुकाबले में भी करारी हार का ही सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज