सीएबी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले को IPL मैच के दौरान दी गई श्रद्धांजलि, CAB ने इसके लिए परंपरा को भी कर दिया किनारे

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान माहौल बेहद गंभीर और शोकपूर्ण रहा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के साथ मिलकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान माहौल बेहद गंभीर और शोकपूर्ण रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने काली पट्टियां पहनकर अपनी एकजुटता और संवेदना प्रकट की। इस दौरान सभी दर्शकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नहीं बजा ईडन का घंटा

ईडन गार्डन्स की परंपरा रही है कि हर आईपीएल मैच की शुरुआत घंटी बजाकर की जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सीएबी ने मैच से पहले घंटी नहीं बजाई। पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की श्रद्धांजलि देने के लिए इस परपंरा को स्थागित कर दिया गया।

इस अवसर पर बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली, सचिव नरेश ओझा, कोषाध्यक्ष प्रबीर चक्रवर्ती, और संयुक्त सचिव देवव्रत दास प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा पंजाब किंग्स के सहायक कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन की भी उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने इस श्रद्धांजलि में भाग लेकर मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी।

23 अप्रैल को हुआ था ये कृत्य

यह श्रद्धांजलि 23 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित थी। हमले के दौरान 26 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जिनमें से अधिकांश घूमने आए पर्यटक थे। कई अन्य लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए गहरे शोक और आक्रोश का कारण बनी।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान