ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ 5वां टी20 मैच (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: ब्रिसबेन में बारिश से रद्द हुआ आखिरी टी20, भारत ने सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

India vs Australia: बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया का गाबा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज को 2-1 के अंतर से अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS Match Abandoned: भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने का अपना शानदार सिलसिला जारी रखा है। टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ब्रिसबेन में खेला गया आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बराबरी का मौका नहीं मिल सका। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया में लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत है। सीरीज का पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा था, जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस तरह बारिश ने दो मैचों को प्रभावित किया, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक और ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की।

गिल और अभिषेक की धमाकेदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौकों की बरसात कर दी। गिल ने एक ओवर में चार चौके जड़ते हुए कंगारू गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। वहीं अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

बिजली कड़कने के बाद मैदान खाली

भारत ने जैसे ही 50 रन पूरे किए, तभी मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। बिजली कड़कने और तेज हवाओं के बीच खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। उस समय भारत का स्कोर 4.5 ओवर में बिना विकेट के 52 रन था।

दो घंटे की मशक्कत के बाद रद्द हुआ मैच

मैदान पर करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन हालात नहीं सुधरे। अंततः अंपायर्स ने निरीक्षण के बाद मैच को रद्द करने का फैसला सुनाया। इस तरह ब्रिसबेन टी20 अधूरा रह गया और टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

अभिषेक शर्मा बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब दिया गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में कुल 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने मुकाबला रद्द होने के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेलना उनके लिए बेहद खास रहा क्योंकि यहां की पिचें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि हैज़लवुड जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला अनुभव होता है।

अंत में अभिषेक ने कप्तान और कोच का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें शुरुआत में टीम के लिए तेज़ रन बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर वे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में खेलना उनका बचपन का सपना है और वह इस टूर्नामेंट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?