क्रिकेट

शेन वॉर्न के अचानक निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज शेन वार्न के आकस्मिक निधन की खबर फैंस के बीच फैलने के तुरंत बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके निधन पर शोक जताते नजर आए।

उज्वला धारपवार

मुंबई: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न (Australian cricket legend Shane Warne) के आकस्मिक निधन ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। कथित तौर पर, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वह 52 वर्ष के थे। शेन की प्रबंधन टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया। बयान में कहा गया है, 'शेन अपने विला में अनुत्तरदायी पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उनकी जान नहीं बच पाई।'

दिग्गज शेन वार्न के आकस्मिक निधन की खबर फैंस के बीच फैलने के तुरंत बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके निधन पर शोक जताते नजर आए। अभिनेता रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, गीता बसरा, रणदीप हुड्डा, सनी देओल जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर शेन वार्न को श्रद्धांजलि दी। देखें सेलेब्स रिएक्शन-

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच