धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

धर्मशाला में ब्लैकआउट, IPL का मैच रूका... खिलाड़ी और अंपायर ने छोड़ा मैदान; मुकाबला हुआ रद्द

आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया है। पूरे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया है और मुकाबले को रद्द कर दिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया है। पूरे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया है। हिमाचल प्रदेश में खेले जा रहे इस मुकाबले में अचानक से ब्लैकआउट हो गया है। फ्लडलाइट बंद होने के कारण मैच को बीच में ही रोक दिया गया है।

यह घटना श्रेयस अय्यर के 10वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आने के तुरंत बाद हुई। शुरुआत में एक फ्लडलाइट बंद हो गई, उसके बाद दो और फ्लडलाइट बंद हो गईं। इसके तुरंत बाद खिलाड़ी और अंपायर मैदान से बाहर चले गए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैच को रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से लिया गया है। बीसीसीआई ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि मैदान की बिजली आपूर्ति में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह निर्णय लेना पड़ा।

सुरक्षा कारणों के चलते मुकाबले को किया गया रद्द

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया है और उसके बाद अब रद्द कर दिया गया है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 122 रन बनाया था। 11वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश आर्य का विकेट गिरा, उसके बाद तुरंत स्टेडियम में ब्लैक आउट कर दिया गया।

पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों से सैन्य ठिकानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया और लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को “निष्प्रभावी” कर दिया। व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान की ओर से यह प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO