हरमनप्रीत कौर (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जन्मदिन विशेष: क्रिकेट के लिए हरमनप्रीत ने दे दी थी इतनी बड़ी कुर्बानी, इस वजह से घर में आ गया था भूचाल

Birthday Special: क्रिकेट के लिए हरमनप्रीत का जुनून कितना बड़ा था, उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। अपने इस जुनून के चलते ही हरमन ने कुछ ऐसा किया कि उनके पिता ने तकरीबन तीन महीने तक हरमनप्रीत से बात नहीं की।

मृणाल पाठक

Harmanpreet Kaur Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज यानी 8 मार्च 2025 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अब से पांच साल पहले आज ही के दिन भारतीय महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही थी। जहां तक पहुंचाने का श्रेय हरमन को ही जाता है। हालांकि भारतीय टीम फाइनल नहीं जीत सकी थी।

क्रिकेट के लिए हरमनप्रीत का जुनून कितना बड़ा था, उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। अपने इस जुनून के चलते ही हरमन ने कुछ ऐसा किया कि उनके पिता ने तकरीबन तीन महीने तक हरमनप्रीत से बात नहीं की। तो चलिए जानते हैं क्या थी वह दिलचस्प कहानी....

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ जन्म

हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर के घर हुआ था। हरमनप्रीत के जन्मदिन पर खास यह है कि उसी दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस भी होता है। उनके पिता हरमंदर सिंह भुल्लर खुद वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी थे।

पिता से सीखी क्रिकेट की बारीकियां

हरमनप्रीत ने क्रिकेट की बारीकियां अपने पिता से ही सीखी। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया जब बेटी और पिता के बीच तीन महीने तक कोई बातचीत नहीं हुई। चौंकिए मत, ये बिल्कुल सच है और स्टार क्रिकेटर ने खुद एक चैट शो में इसका खुलासा किया है। हरमनप्रीत 10 साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैं। उन्होंने 7 मार्च 2009 को ऑस्ट्रेलिया के बूरल में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

लंबे बाल की वजह से होती थी परेशानी

चैट शो के दौरान हरमनप्रीत ने बताया कि क्रिकेट के मैदान से लेकर भारत की कैप पहनने तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। क्रिकेट ट्रेनिंग के दौरान हरमनप्रीत को कई बदलावों से गुजरना पड़ा। जैसे, उन्हें लंबे बालों से काफी परेशानी होती थी। एक दिन उन्होंने अपने बाल कटवा लिए।

घर में आ गया था भूचाल

ऐसा करते ही उनके घर में भूचाल आ गया। उनके पिता को हरमनप्रीत का हेयरकट बिल्कुल पसंद नहीं आया। वे काफी नाराज हुए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर से बात करना बंद कर दिया। करीब 3 महीने तक ऐसा चलता रहा। आखिर में इस शर्त पर कि वह भविष्य में कभी अपने बाल नहीं कटवाएंगी, उन्होंने अपने पिता से बात करना शुरू किया। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरमनप्रीत कौर का करियर

हरमनप्रीत कौर ने अब तक कुल 178 टी20, 141 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 3589, 3803 और 200 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 32, वनडे में 31 और टेस्ट मैचों में 12 विकेट भी लिए हैं। हरमनप्रीत कौर महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली एकमात्र भारतीय हैं।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक