देवजीत सैकिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup को लेकर BCCI तोड़ी चुप्पी, सचिव देवजीत सैकिया ने कहा...

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप को लेकर आ रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अभी तक इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एशिया कप पर संशय बना हुआ है। सुबह ऐसी खबरें आ रही थी कि एशिया कप में भारत हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड मीटिंग में ऐसी कोई चर्चा ही नहीं हुई है।

देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि आज सुबह से ही हमें बीसीसीआई के एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बारे में कुछ खबरें मिली हैं। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि अब तक बीसीसीआई ने एसीसी के आगामी आयोजनों के बारे में कोई चर्चा या कदम नहीं उठाया है, एसीसी को कुछ भी लिखना तो दूर की बात है।

बीसीसीआई का पूरा ध्यान आईपीएल और इंग्लैंड सीरीज पर

उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान आईपीएल और उसके बाद इंग्लैंड सीरीज पर है। इंग्लैंड दौरे पर महिला टीम और पुरुष टीम दोनों जाएगी। अभी तक हमने एशिया कप को लेकर कोई चर्चा नहीं किया है। हम अभी केवल इन दोनों टूर्नामेंट के बारे में ही सोच रहे हैं। ऐसे में एशिया कप से जुडी खबरें पूरी तरह से काल्पनिक है।

एशिया कप से जुड़ी खबरें डायरेक्ट मीडिया को दी जाएगी

सैकिया ने आगे कहा कि अगर बीसीसीसीआई की बात एसीसी से होती और किसी आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा, तो उसकी घोषणा मीडिया के माध्यम से की जाएगी। एशिया कप की खबरें को लेकर बीसीसीआई सचिन ने साफ कर दिया है कि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जब कुछ फैसला होगा तो मीडिया के माध्यम से बताया जाएगा। पाकिस्तान से आखिरी संबंध भी खत्म! BCCI ने लिया बड़ा फैसला, एशिया कप नहीं खेलेगी टीम इंडिया

सितंबर में खेला जाएगा एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत के पास है। यह टूर्नामेंट सितंबर 2025 में खेला जाएगा। वहीं पिछली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई थी। जहां भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। पिछली बार एशिया कप का फाइनल भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज