बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल कर ली है। पहली पारी में पाकिस्तान ने 448 के स्कोर पर 6 विकेट के नुकसान के साथ पारी घोषित कर दी, लेकिन फिर भी पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ बांग्लादेश ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने पाकिस्तान को उसी के घर में हराया है।

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद पहली पारी में पाकिस्तान ने 448 के स्कोर पर 6 विकेट के नुकसान के साथ पारी घोषित कर दी। पाकिस्तान के लिए इस दौरान सऊद शकील ने 141 रन और मोहम्मद रिजवान ने 171 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं बल्लेबाजी करने मैदान पर आई बांग्लादेश की टीम 565 रन पर सिमट गई। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपने पहली पारी में पाकिस्तान पर 117 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। जिसके बाद बांग्लादेश की जो गेंदबाजी थी वह काबिल-ए-तारीफ रही। और पाकिस्तान की टीम केवल 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

इसी के साथ बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 30 रनों की जरूरत थी। इतने कम लक्ष्य को भेदने में बांग्लादेश को ज्यादा समय नहीं लगा। टीम केवल 6.3 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के ही टारगेट चेज करने में कामयाब हो गई। अब दो मुकाबलों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त हासिल कर चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के पास मौका था कि वह अपने पहले पारी में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर पाए। लेकिन टीम ने पारी घोषित करना सही समझा, जो उनकी हार की वजह बना। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को अपनी इस गलती पर जरूर अफसोस होगा।

ज्ञात हो कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 17वीं बार हुआ है जब किसी टीम को पहली पारी घोषित करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान ने ऐसा तीसरी बार फेस किया है। वहीं बता दें कि बांग्लादेश को काफी लंबे समय के बाद पाकिस्तान पर जीत नसीब हुई है।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी