ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श  (सोर्स- AI Image)
क्रिकेट

ट्रेविस हेड का फिर दबदबा, लगातार 2 बार जीता बड़ा अवार्ड; ऑस्ट्रेलिया ने चुने साल के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे

Australian Cricket Awards 2026: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड्स में ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीता, जबकि मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

सृष्टि मौर्य

Cricket Australia Announces 2026 Winners: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अलग-अलग फॉर्मेट में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित 'एलन बॉर्डर मेडल' अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वो ये पुरस्कार एक से ज्यादा बार जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

एलेक्स कैरी को छोड़ा पीछे

ट्रेविस हेड ने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बेहद करीबी मुकाबले में पीछे छोड़ा। 29 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2026 तक हुई वोटिंग में हेड को कैरी से सिर्फ एक वोट ज्यादा मिला, जबकि उन्होंने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को तीन वोट से पीछे छोड़ा। इस जीत के साथ हेड ने स्टीव स्मिथ और नाथन लियोन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी एक से ज्यादा बार एलन बॉर्डर मेडल जीता है।

लगातार दो बार ये पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब ट्रेविस हेड का नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन लगातार दो साल ये सम्मान हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एलन बॉर्डर मेडल को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर को दिया जाने वाला सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है।

स्टार्क को बेहतरीन गेंदबाजी का मिला इनाम

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन के लिए 'शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता। स्टार्क ने 11 टेस्ट मैचों में कुल 57 विकेट अपने नाम किए। उन्हें ये पुरस्कार दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के पिता कीथ वॉर्न ने प्रदान किया।

वनडे क्रिकेट में मिचेल मार्श ने मारी बाजी

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया। वहीं, अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने 'T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता।

महिला और पुरुष टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बार औपचारिक पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं कर सका। महिला क्रिकेट में अनाबेल सदरलैंड को फरवरी में 'बेलिंडा क्लार्क मेडल' से सम्मानित किया गया था।

2026 ऑस्ट्रेलियन पुरुष क्रिकेट अवार्ड्स
2026 ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट अवार्ड्स

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?