विल मलाजुक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Under-19 World Cup: विल मलाजुक के रिकॉर्ड शतक से ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, जापान को 8 विकेट से हराया

Under-19 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। जापान को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। विल मलाजुक ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

Japan Under-19 vs Australia Under-19, 16th Match: आईसीसी अंडर-16 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है और टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट का 16वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक रहे विल मलाजुक, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ तेज़ शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जापान को आसानी से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

जापान ने बनाए 201 रन

वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। हुगो तावी केली के 135 गेंद पर नाबाद 79, निहार परमान के 33, मोंटोगोमेरी हारा हिंजे के 29, चार्ली हारा-हिंजे के 24 और अतिरिक्त 30 रन की मदद से जापान ने पूरे पचास ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नादेन कोरे ने 10 ओवर में 31 रन देकर 3, विल बायरोम ने 2, आर्यन शर्मा और कासे बार्टन ने 1-1 विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत

202 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को विल मलाजुक और नितेश सैमूएल ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 15.3 ओवर में 135 रन की साझेदारी कर मैच का पलड़ा अपनी टीम की तरफ झुका दिया। विल मलाजुक 55 गेंद पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेलकर आउट हुए। स्टीवन होगान 20 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। नितेश 73 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ टॉम होगान 27 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 29.1 ओवर में 2 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच 125 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया। विल मलाजुक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विल मलाजुक ने 51 गेंदों पर जड़ा शतक

विल मलाजुक ने महज 51 गेंदों पर शतक लगाया। अंडर-19 विश्व कप इतिहास का यह सबसे तेज शतक है। पूर्व का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था। कासिम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा के नॉर्थ साउंड में 63 गेंदों पर शतक जड़ने का कारनामा किया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

  • 51 गेंदें – विल मलाजुक बनाम JPN, 2026*
  • 63 गेंदें – कासिम अकरम बनाम श्रीलंका, 2022
  • 69 गेंदें – राज बावा बनाम UGA, 2022
  • 70 गेंदें – शॉन मार्श बनाम KEN, 2002

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी