आकिब नबी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा

Auqib Nabi: आकिब नबी ने डेल स्टेन से प्रेरित होकर तेज गेंदबाजी अपनाई, रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने को तैयार हैं।

उज्जवल सिन्हा

Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) इन दिनों काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम देकर आकिब नबी को अपने टीम में शामिल किया। हालांकि, दिल्ली के लिए आकिब को पहला मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2026 के दौरान नबी ने खुलासा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन से प्रेरित होकर उन्होंने तेज गेंदबाजी को अपनाया।

आकिब नबी ने बताया कि बचपन में स्टेन की रफ्तार और गेंद को स्विंग कराने की कला ने उन्हें बेहद प्रभावित किया और उसी ने उनके अंदर एक तेज गेंदबाज बनने का सपना जगाया। इस साल जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले नबी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उम्मीद है कि उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिल सकता है।

Auqib Nabi ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए क्या कहा?

नबी ने ‘जियो हॉटस्टार’ से बातचीत में कहा, “बचपन में मैं डेल स्टेन की गेंदबाजी देखा करता था। जिस तरह वह तेज गति से गेंद को स्विंग कराते थे, उससे मुझे काफी प्रेरणा मिली। मेरा सपना है कि एक दिन मैं भारत के लिए खेलूं।” हालांकि, उनका क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने की वजह से उन्हें अपने पिता की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन नबी ने अपने जुनून का पीछा करना नहीं छोड़ा।

नबी के करियर में इरफान पठान का रहा है बड़ा योगदान

नबी के करियर को आगे बढ़ाने में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का अहम योगदान रहा। नबी ने बताया कि जब पठान जम्मू-कश्मीर टीम के मेंटोर बने, तब वह अंडर-23 टीम का हिस्सा थे और उनके प्रदर्शन ने पठान का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें सीनियर टीम में मौका मिला और लगातार मार्गदर्शन भी।

इरफान पठान ने नबी की तारीफ की

इरफान पठान ने भी नबी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी योजना जम्मू-कश्मीर के लिए तेज गेंदबाजों का मजबूत समूह तैयार करने की थी, जिसमें नबी एक प्रमुख गेंदबाज के रूप में उभरे। उन्होंने बताया कि नबी लंबे स्पैल डालने में सक्षम हैं और जूनियर स्तर पर उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। पठान के अनुसार, नबी की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्विंग और सीम मूवमेंट है। उन्होंने कहा कि भले ही नबी की गति जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी जैसी तेज न हो, लेकिन उनकी गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी पकड़ती है और वह दोनों दिशाओं में स्विंग कराने में सक्षम हैं।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल