भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! सामने आया ये बड़ा अपडेट

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले एशिया कप की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत ने दुनियाभर में पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाया था। वहीं, पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था। जिसके बाद पाकिस्तान में पनाह लिए 9 आतंकी ठिकानो को तबाह भी किया गया। ऐसे में माना जा रहा था कि इसका असर दोनों देशों के खेल पर भी पड़ेगा।

इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत को करनी है। ऐसे में एशिया कप को लेकर ये सवाल भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उठ रहा था। अब इसी एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट में कहा गया है कि दोनों के बीच एशिया कप के दौरान मुकाबला हो सकता है।

इस दिन हो सकती है एशिया कप की शुरुआत

एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यदि क्रिकबज की रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके मुकाबिक इस साल एशिया कप 2025 के आयोजन की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है। एशियन देशों के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें शामिल हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान नहीं आयेगा भारत

एशिया कप 2025 की मेजबानी का जिम्मा भारत के हाथों में है। ऐसे में बीसीसीआई इसको लेकर गंभीर है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत पाकिस्तान की है। पाकिस्तान भारत में एशिया कप खेलने से मना कर देगा। जिसके चलते ये टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2023 में एशिया कप हुआ था। उस दौरान मेजबानी का जिम्मा पाकिस्तान के हाथों में था। तब टीम इंडिया ने भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। जिसके बाद टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे।

साल 2023 का खिताब भारतीय टीम ने जीता था। इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। ऐसे में टीम इंडिया ने अपने मुकाबले यूएई में खेले थे। एशिया कप के बाद पाकिस्तानी की मेजबानी वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में