भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप में भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, ओमान के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया

India vs Oman: एशिया कप 2025 में भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ओमान की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 20 ओवर के बाद के 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

उज्जवल सिन्हा

India vs Oman, 12th Match: एशिया कप 2025 लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। लीग के अंतिम मुकाबले में ओमान की टीम ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 20 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा 38 रन बनाकर आउट हो गए।

संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या भी 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। 73 पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। उसके बाद 26 रन बनाकर अक्षर पटेल आउट हो गए। वहीं 130 के स्कोर पर शिवम दुबे 5 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन 56 रन बनाकर आउट हो गए। संजू के बाद तिलक वर्मा ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में हर्षित राणा ने 13 रन बनाए। ओमान के लिए शाह फैसल ने 2, जितेन ने 2 और आमिर कलीम ने 2 विकेट चटकाए।

ओमान की शानदार शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ने शानदार शुरुआत किया। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह और आमिर कलीम के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई। जतिंदर सिंह 32 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आमिर कलीम और हमाद मिर्जा ने दूसरे विकेट के लिए लगभग शतकीय साझेदारी की। 149 के स्कोर पर आमिर कलीम 64 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए

उसके बाद हमाद मिर्जा ने अपने पचास रन पूरे किए। उसके बाद वो आउट हो गए। मिर्जा 51 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में जितेन ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली। ओमान की टीम ने भारत के खिलाफ बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारत के लिए चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। हार्दिक पांड्या को एक, अर्शदीप को एक, हर्षित राणा को एक एवं कुलदीप यादव को एक विकेट मिले। इस एक विकेट के साथ अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल में अपना 100 विकेट पूरा किया।

सबसे कम मैचों में 100 टी20I विकेट (फुल मेंबर टीमें)

  • 53 - राशिद खान
  • 63 - वानिंदु हसरंगा
  • 64 - अर्शदीप सिंह*
  • 71 - हारिस रऊफ़
  • 72 - मार्क अडायर

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'आत्मकथा' का किया विमोचन, जानें इस किताब में क्या है ऐसा खास

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन

रांची में देर रात धरना स्थल पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP MLA के हिरासत के दावों के बीच सामने आई असली वजह

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत