भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप होगा रद्द? पाकिस्तान बनाने लगा दूसरा प्लान, अफगानिस्तान के साथ मिलकर PCB...

एशिया कप का आयोजन भारत में होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शायद एशिया कप रद्द या स्थगित कर दिया जाए। पाकिस्तान अब उस समय पर कुछ अलग प्लान कर रहा है।

उज्जवल सिन्हा

कराची (पाकिस्तान): भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पर अड़ंगा लग गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये टूर्नामेंट होगा या नहीं। हालांकि पाकिस्तान अपना प्लान बी तैयार कर लिया है। एशिया कप रद्द होने या स्थगित होने की स्थिति में पाकिस्तान यूएई और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के समय ही इस त्रिकोणीय सीरीज को आयोजित करने का विचार कर रहा है। एशिया कप सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास हैं। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।

एशिया कप सितंबर में होने की संभावना नहीं

एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव पर काम कर रहा है।

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान खेलेगा त्रिकोणीय सीरीज

उन्होंने बताया कि एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा। पीसीबी त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलें।

एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष है मोहसिन नकवी

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष है। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है। (भाषा इनपुट के साथ)

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान