अरुंधति रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC Women's Ranking में अरुंधति रेड्डी ने लगाई लंबी छलांग, एनाबेल सदरलैंड दूसरे पायदान पर पहुंची

Women's T20I Bowler Rankings: आईसीसी ने महिला टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

उज्जवल सिन्हा

Women's T20I Rankings: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों की कई अहम खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में अपनी आईसीसी रैंकिंग को सुधारा है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल की है, जो टी20 गेंदबाजों में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी को हुआ फायदा

अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में 22 रन देकर 4 विकेट निकाले थे, जिसके बाद अगले मैच में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सीरीज के अंतिम मुकाबले में अरुंधति ने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दाएं हाथ की गेंदबाज ने 5 स्थान की छलांग लगाकर 11वां पायदान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, श्री चरणी 11 पायदान की छलांग लगाकर 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन टी20 मुकाबलों में 5 विकेट निकाले थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी हुआ सुधार

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। एक शानदार सीरीज के बाद, एनाबेल सदरलैंड दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गईं, जबकि एश्ले गार्डनर दो पायदान चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गईं। इन बढ़त के बावजूद, टी20 गेंदबाजों में शीर्ष पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल हैं।

एश्ले गार्डनर ने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तरक्की की है। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल और फोएबे लिचफील्ड ने टी20 बैट्समैन की रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाई। वोल 26 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर आ गईं, जबकि लिचफील्ड चार पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर आ गईं। भारत की जेमिमा रोड्रिगेज भी एक पायदान ऊपर चढ़कर वोल और लिचफील्ड के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गईं।

वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने लगाई छलांग

वनडे रैंकिंग में प्रोटियाज खिलाड़ियों को फायदा मिला है। सुने लुस वनडे बैट्समैन की लिस्ट में चार पायदान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने वनडे ऑलराउंडर की फेहरिस्त में पांच पायदान की छलांग लगाते हुए 17वां स्थान हासिल कर लिया है। मारिजैन कैप को भी एक पायदान का फायदा हुआ है, वह ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वनडे बॉलर रैंकिंग में, साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा एक पायदान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गईं, जबकि वेस्टइंडीज की स्पिनर करिश्मा रामहरैक चार पायदान ऊपर चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच गईं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक