ऋषभ पंत और लिटन दास (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पहले टेस्ट के दौरान बीच मैदान पर भिड़े ऋषभ पंत और लिटन दास, देखिए तीखी बहस का ये वीडियो

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत काफी खराब हुईस लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। हालांकि इस दौरान पंत और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास के बीच तीखी बहस होती नजर आई।

मृणाल पाठक

चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की शुरुआत काफी खराब हुईस लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। हालांकि इस दौरान पंत और बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी लिटन दास के बीच तीखी बहस होती नजर आई।

दरअसल, यह वाकया पहले दिन के लंच ब्रेक से पहले का है। पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंच सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन जायसवाल ने उन्हें मना कर दिया। इस दौरान फील्डर ने गेंद थ्रो किया, जो सीधे जाकर पंत के पैड पर लग गई। जिससे वह नाखुश दिखाई दिए।

जिसके बाद पंत लिटन दास से कहते हुए दिखाई दिए कि 'उसको फेंक ना भाई, मुझे क्यों मार रहा है।' पंत की ये आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। जिसके बाद अब दोनों के बीच इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। बांग्लादेश के हसन महमूद ने भारत को बड़े-बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को सस्ते में ही पवेलियन लौटा दिया।

जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पंत ने मिलकर भारत की पारी संभाली थी। पंत ने 632 दिन बाद टेस्ट में वापसी की और अपना शानदार खेल भी दिखाया, हालांकि वह 39 रन बनाकर आउट हो गए।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज