एमी जोन्स (फोटो- ICC) 
क्रिकेट

एमी जोन्स को ICC रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, भारतीय खिलाड़ी ने भी लगाई छलांग

अगर बात करें एमी जोन्स की तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो शतक लगाए थे। इस दौरान वो दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीती थी।

संजय सिंह बिष्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस दौरान इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। जी हां, दरअसल हम 31 साल की खिलाड़ी एमी जोन्स की बात कर रहे हैं। उन्होंने हाल में ही संपन्न हुई इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में जमकर रन बनाए थे। जिसका फायदा उन्हें मिलते हुए दिखाई दे रहा है।

आईसीसी की नई रैंकिंग में एमी जोन्स को तीन पायदान का फायदा हुआ है। अब तो सातवें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर आ चुकी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पहले वनडे में ही शानदार शतक लगाया था। इस मुकाबले में उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसके कारण वो 689 रिटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आ चुकी हैं।

दो शतक आए काम

अगर बात करें एमी जोन्स की तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो शतक लगाए थे। इस दौरान वो दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीती थी। ये ही कारण था कि इंग्लैंड सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 के अंतर से करारी शिकस्त देने में कामयाब हो पाया। कुछ इस तरह से जोन्स ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एमी जोन्स ने वेस्टइंडीज सीरीज में तीन विकेट भी अपने नाम किए थे। जिसमें 15 रन देकर 1 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके बाद वो आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भी आठवें स्थान पर आ चुकी हैं। इस दौरान उन्हें एक स्थान का फायदा मिला।

भारतीय खिलाड़ी को भी हुआ फायदा

आईसीसी के द्वारा जारी लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी को भी फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, हम दीप्ति शर्मा की बात कर रहे हैं। महिला वनडे हरफनमौला खिलाड़ी की रैंकिंग में टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है।

वहीं, न्यूजीलैंड की एमेलिया केर को भी इतने ही स्थान का फायदा मिला है। दीप्ति शर्मा चौथे तो एमेलिया केर ने रैंकिंग में 5वें स्थान पर कब्जा जमाया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर शीर्ष पर बनी हुई हैं। वहीं, मिराजान कप तीसरे तो हैली मैथ्यूज दूसरे स्थान पर हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन