मुंबई बनाम गुजरात (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'अंबानी का पैसा बोल रहा है', MI पल्टन ने गुजरात को रौंदा तो छिड़ गया बवाल, जानिए क्यों उठ रहे जीत पर सवाल?

30 मई को मुल्लांपुर के स्टेडियम ने IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी की। जहां गुजरात को मुंबई से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही लोगों ने इस मुकाबले को फिक्स बताना शुरू कर दिया।

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: शुक्रवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला खेला गया। जहां गुजरात को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों ही बेहद खराब रही। इतना ही नहीं, अब कुछ फैंस का मानना है कि ये मैच पूरी तरह फिक्स था।

30 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी की गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ।

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की पारी की मदद से टीम 229 रनों का लक्ष्य खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, इसके बाद फैंस MI पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते नजर आए। दरअसल, मुंबई की पारी के दौरान गुजरात के खिलाड़ियों ने कई अहम कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने तेज पारी खेली और टीम का स्कोरबोर्ड 190 के करीब पहुंचाया। दूसरी पारी के पांचवें ओवर में गेराल्ड कोएट्जी ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।

अगले ओवर की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस ने हिटमैन का कैच छोड़ दिया। इसके चलते दर्शकों ने टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली।

इतना ही नहीं, इस मुकाबले के बारे में लोगों का ये भी कहना है कि अंबानी का पैसा बोलता है, उनका इशारा किस तरफ है यह आप बखूबी समझ सकते हैं। बहुत से फैंस का ये कहना है कि इस तरह मुंबई फाइनल ट्रॉफी भी जीत जाएगी।

जीटी बनाम एमआई मैच की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ 84 रनों की साझेदारी करने के बाद जॉनी बेयरस्टो 7.2 ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। साई किशोर ने उन्हें गेराल्ड कोएट्जी के हाथों कैच आउट कराया। वह 22 गेंदों में 47 रनों का योगदान दे पाए।

सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। तिलक वर्मा 11 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 रनों की पारी खेली। नमन धीर सिर्फ 9 रन ही बना सके, जबकि मिशेल सेंटनर बिना खाता खोले नाबाद लौटे। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज