अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'यह हार दुनिया का अंत...', Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO

Ajinkya Rahane: केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 में लगातार हार के बावजूद टीम का हौसला बढ़ाया, गेंदबाजों के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उज्जवल सिन्हा

Ajinkya Rahane Motivate KKR Players: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली 65 रनों की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। एसआरएच से मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह केकेआर की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है।

टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार दूसरी हार के बावजूद रहाणे ने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दो मैच हारने का मतलब यह नहीं है कि वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर के कप्तान ने गेंदबाजों के आखिरी 10 ओवरों में किए गए प्रयासों की सराहना की।

Ajinkya Rahane ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

केकेआर द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में अजिंक्य रहाणे ने कहा, "यह हार दुनिया का अंत नहीं है। इस मैच में कई अच्छी बातें भी देखने को मिलीं, खासकर 10 ओवरों के बाद टीम ने शानदार वापसी की। हमने अंतिम 10 ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हम हर दिन ड्रेसिंग रूम के अंदर क्या सोचते हैं और यही मायने रखता है। मेरे लिए प्रयास बहुत मायने रखता है। इस मुकाबले में मैंने जो देखा वो यह था कि 10 ओवरों के बाद हमारे गेंदबाजों का प्रयास कमाल का था।"

रहाणे ने खिलाड़ियों से खुद पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी टीम के लिए मैच विजेता बन सकता है। आप सभी यहां मौजूद हर एक खिलाड़ी मैच विजेता है। आप में से हर कोई किसी भी स्थिति से हमारे लिए मैच जीत सकता है। हमें बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। बात हमेशा हमारी काबिलियत की होती है कि हम अपनी टीम के लिए मैच कैसे जीत सकते हैं। मुझे हर एक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।"

Ajinkya Rahane ने आक्रामक रवैये की तारीफ की

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरुआत से ही बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए आक्रामक रवैये की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम सभी मैच नहीं जीत सकती है। "मैंने जैसा कहा कि इस गेम से बहुत सी अच्छी बातें सीखने को मिलीं। जिस तरह से हमने संघर्ष किया, पहली गेंद से जीत का इरादा दिखाया, ऐसा होता रहेगा। ऐसे भी मौके आएंगे जब हम मैच जीतेंगे। मैं बस वही जीत का इरादा देखना चाहता हूं। दुनिया हमारे बारे में जो चाहे बात करे, लेकिन यह जरूरी है कि हम सकारात्मक बातें करें। हम हर एक खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं।"

IPL 2026 में केकेआर की खराब शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। टीम को पहले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर को सीजन के पहले दोनों ही मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अपने अगले मुकाबले में 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट