शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल को कप्तान बनाते ही क्या बोल गए अजीत अगरकर, कहा- आसान नहीं होगा ये...

शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा कि यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होने वाला है। अगरकर ने भरोसा जताया कि 25 वर्षीय गिल में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। जिसके बाद टीम पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों से भरी लग रही है। हालांकि इस दौरान गिल को जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद कहा कि यह चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होगी। आप इसे जिस भी तरह से देखें यह कठिन होने वाला है। इससे मिलने वाला अनुभव टीम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। गिल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में इस भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से बहुत कठिन होने वाला है। लेकिन ये उस तरह की चुनौतियां हैं जिनका सामना आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय करना पड़ता है।

टेस्ट टीम को आगे ले जा सकते हैं गिल

कोहली और रोहित दोनों ने टीम की घोषणा से पहले ही संन्यास ले लिया था। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी फिटनेस समस्याओं के कारण टीम में नहीं चुना गया। अगरकर ने भरोसा जताया कि 25 वर्षीय गिल में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की क्षमता है।

यह एक बड़ा बदलाव है

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक बड़ा बदलाव है। आपके दो बड़े खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। लेकिन हम सभी को पूरा भरोसा है कि वह हमें आगे ले जाने वाला खिलाड़ी है और उम्मीद है कि समय के साथ यह साबित भी होगा। वह एक शानदार खिलाड़ी है और हम सभी को उससे बहुत उम्मीद है।

अगरकर ने कहा कि यह एक बड़ा बदलाव है। आप एक या दो दौरों के लिए कप्तान नहीं चुनते। आप किसी ऐसी चीज में निवेश करने की कोशिश करना चाहते हैं जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे। हमें उम्मीद थी कि यह सही फैसला होगा। हमने पिछले साल के दौरान उनके साथ कुछ प्रगति देखी है।

यह सीरीज काफी मुश्किल होगा

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (टीम का नेतृत्व करना) में यह काफी मुश्किल होने वाला है। शायद आपको अनुभव के साथ काफी कुछ सीखने को मिले लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा है और इसलिए उनका चयन किया गया है।'

गिल का 32 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी औसत 35 से कुछ ज्यादा है लेकिन एक पुरानी कहावत है कि कप्तान को अपने प्रदर्शन से टीम का मार्गदर्शन करना होता है और गिल से ऐसी ही उम्मीद होगी। अगरकर ने कहा कि वह गिल के आंकड़े पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहेंगे।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा