शापूर जादरान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पड़ोसी मुल्क के स्टार खिलाड़ी की हालत नाजुक, भारत के अस्पताल में चल रहा इलाज, अफरीदी-अकमल ने मांगी दुआ

Shapoor Zadran: जिस तेज गेंदबाज की रफ्तार से कभी बड़े-बड़े बल्लेबाज खौफ खाते थे, वही खिलाड़ी आज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, और पूरा क्रिकेट जगत उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। 

संजय सिंह बिष्ट

Shapoor Zadran Heath Update: एक समय अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले शापूर जादरान इस वक्त जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया है और पूरा क्रिकेट जगत उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

हालत बेहद नाजुक, ICU में भर्ती

38 वर्षीय शापूर जादरान की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वह भारत के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके व्हाइट ब्लड सेल्स का स्तर काफी कम हो गया है, जिससे उनकी स्थिति और चिंताजनक हो गई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

भारत में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि जादरान पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे थे। शुरुआत में उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल भारत में उनका इलाज जारी है और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद कर रहा है।

क्रिकेट जगत कर रहा दुआ

इस मुश्किल समय में कई क्रिकेटरों ने जादरान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भाई जैसा बताया और उनके लिए दुआ की। वहीं पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी उनके परिवार से बात कर चिंता जताई और भरोसा जताया कि वह इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे। राशिद खान ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ऐसा रहा जादरान का करियर

शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने करीब 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।वनडे क्रिकेट में उन्होंने 44 मैचों में 44 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 36 मैचों में 27 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। जादरान अपनी तेज गेंदबाजी और जुझारू अंदाज के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। अब पूरा क्रिकेट जगत उम्मीद कर रहा है कि वह इस मुश्किल दौर से उबरकर फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटेंगे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट