अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने कई धुरंधर बल्लेबाजों को पछाड़कर बनाया एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चौथे T20 मैच में भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन वह इस मैच के दौरान एक और बड़ी उपलब्ध हासिल करने में कामयाब रहे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चौथे T20 मैच में भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन वह इस मैच के दौरान एक और बड़ी उपलब्ध हासिल करने में कामयाब रहे। इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने चार छक्के और दो छक्के लगाए।

200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा जब विकेट के पीछे कैच होकर पवेलियन लौटे तब तक वह अपने नाम एक और रिकॉर्ड बना चुके थे। एक कैलेंडर वर्ष में 750 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार आंद्रे रसेल, ट्रेविस हेड, ल्यूक रोंची और फिर एलेन जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 193.4 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं । इस श्रेणी में सूर्यकुमार यादव का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 2022 में 176 कैसे स्ट्राइक रेट से 750 से अधिक रन बनाए थे।

टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा रन (750+ रन) बनाने वाले बल्लेबाज

193.4 अभिषेक शर्मा (2024)

185.3 आंद्रे रसेल (2024)

182.1 आंद्रे रसेल (2019)

182.1 ट्रैविस हेड (2024)

177.1 ल्यूक रोंची (2017)

177.1 फिन एलन (2024)

176.0 सूर्यकुमार यादव (2022)

इस मैच में बने कई और रिकॉर्ड्स

आईसीसी फुल नेशन सदस्य टीमों के बीच टी20I में सबसे बड़ा स्कोर

297/6 भारत बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024

283/1 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024 *

278/3 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड देहरादून 2019

267/3 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तारूबा 2023

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार पारियों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी:

गुस्ताव मैक्कियन

रिले रोसोउ

फिल साल्ट

संजू सैमसन

तिलक वर्मा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I में सबसे अधिक जीत हासिल करने वाले देशों की सूची:

भारत – 18 जीत (31 मैच)

ऑस्ट्रेलिया – 17 जीत (25 मैच)

वेस्टइंडीज – 14 जीत (26 मैच)

इंग्लैंड – 12 जीत (26 मैच)

पाकिस्तान – 12 जीत (22 मैच)

श्रीलंका – 5 जीत (18 मैच)

न्यूजीलैंड – 4 जीत (15 मैच)

आयरलैंड – 1 जीत (7 मैच)

नीदरलैंड्स – 1 जीत (3 मैच)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान