ICC विश्व कप 2027 (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

अफगानिस्तान ने भी कटाया वर्ल्ड कप टिकट, 2027 ODI वर्ल्ड कप की 10 टीमें तय; देखिए पूरी लिस्ट

ICC World Cup 2027: आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के लिए 10 मुख्य टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई है।

सृष्टि मौर्य

List Of 10 Confirmed Teams For 2027 World Cup: ओडीआई वर्ल्ड कप 2027 की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अब तक 10 टीमों का टिकट तय हो चुका है।

अफगानिस्तान ने जगह की पक्की

ICC के नए क्वालीफिकेशन सिस्टम के तहत मेजबान देशों को छोड़कर 30 सितंबर 2026 की ओडीआई रैंकिंग में पहली आठ टीमों को सीधे वर्ल्ड कप के मुख्य चरण में जगह मिलेगी। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर इस दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिला है, जबकि बाकी टीमों ने रैंकिंग के आधार पर जगह बनाई है।

ODI वर्ल्ड कप 2027 टीम रैंकिग

क्वालीफायर और सुपर सीरीज

अब वर्ल्ड कप की बची हुई जगहों के लिए क्वालीफायर और सुपर सीरीज का रास्ता होगा। 10 टीमों का क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। आईसीसी ने इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया है, लेकिन टूर्नामेंट की मेजबानी किस देश को मिलेगी, यहेअभी तय नहीं हुआ है।

नए फॉर्मेट के नियम और स्थान

नए फॉर्मेट के अनुसार क्वालीफायर जीतने वाली टीम को सीधे 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मुख्य चरण में जगह मिलेगी। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को सुपर सीरीज खेलने का मौका मिलेगा। इन तीन टीमों में जो टीम पहले स्थान पर रहेगी, वो भी वर्ल्ड कप के मुख्य 12 टीमों वाले चरण में पहुंच जाएगी।

10 टीमों वाले क्वालीफायर में 30 सितंबर 2026 की ओडीआई रैंकिंग के आधार पर साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर निचली दो फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें भी क्वालीफायर में जगह बनाएंगी। बाकी चार स्थान क्वालीफायर प्लेऑफ के जरिए तय होंगे।

मुख्य क्वालीफायर में कैसे पहुंचेंगी टीमें

क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें आमने-सामने होंगी। कुल आठ टीमों के इस मुकाबले में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें मुख्य क्वालीफायर में पहुंचेंगी।

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। नए फॉर्मेट ने वर्ल्ड कप की क्वालीफिकेशन रेस को और दिलचस्प बना दिया है। 10 टीमों का टिकट तय होने के बाद अब बाकी टीमों के लिए आने वाले महीनों का हर वनडे बेहद अहम होने वाला है।

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें