कांग्रेस नेता हुसैन दलवई और पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

'अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल...', कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं

T20 WC 2026 Final Controversy: कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुंबई में कराने की मांग की और अहमदाबाद को लेकर सवाल उठाए। भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बयान से सियासत गरमा चुकी है।

संजय सिंह बिष्ट

Congress leader Husain Dalwai on PM Narendra Modi: इस वक्त भारत में टी20 क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला वर्ल्ड कप का आयोजन चल रहा है। इसके कुछ मैच श्रीलंका में आयोजित हुए, जबकि अब दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भारत में ही होना है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अभी भारतीय टीम इसके सेमीफाइनल में पहुंची है, जहां 5 मार्च को ईडन गार्डन्स में उसका मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में प्रवेश करेगी।

वहीं, भारत में सियासी पार्टियों के द्वारा इसके आयोजन को लेकर भी तर्क-कुतर्क वाली बयानबाजी शुरू हो गई है। अभी भारतीय टीम सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की तरफ से इसके आयोजन को लेकर विवादित बयान आने शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में एक वरिष्ट कांग्रेसी नेता की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी पर ऐसा बयान सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

हुसैन दलवई का पीएम मोदी पर विवादित बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने बुधवार को सुझाव दिया कि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद की बजाय मुंबई में आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि मुंबई को क्रिकेट का असली घर माना जाता है और ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मैच की मेजबानी उसी शहर को मिलनी चाहिए। दलवाई ने कहा कि “अहमदाबाद में फाइनल कराने की योजना बनाई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। सेमीफाइनल वहां हो जाए, लेकिन फाइनल मुंबई में कराया जाए।”

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मोदी जी अशुभ साबित होते हैं। हम एक बार वहां हार चुके हैं, क्या हमें वही अनुभव दोबारा दोहराने की जरूरत है?” दलवाई के इस बयान को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर अहमदाबाद में फाइनल कराए जाने की संभावित योजना पर सवाल उठाए हैं।

सेमीफाइनल पर देशभर की नजर

गौरतलब है कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होना है। यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है और देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हुई है।

टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की मजबूत चुनौती होगी। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। ऐसे में मुकाबले से पहले आयोजन स्थल को लेकर शुरू हुई बयानबाजी ने क्रिकेट के साथ-साथ सियासत का भी तड़का लगा दिया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?