File Photo 
खेल

IPL 2023 में Royal Challengers Bangalore का पूरा स्क्वाड, किसे किया रिलीज़, किसे रिटेन और पर्स में बचे पैसे से मिनी ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर होगी नज़र, जानिए

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

लीग क्रिक्रेट के महाकुंभ IPL के आगामी नए सीजन IPL 2023 के लिए इसी महीने की 23 तारीख को कोच्ची में मिनी नीलामी हो रही है। सभी दस के दस फ्रैंचाइज़ी हिस्सा लेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात किंजाए तो वह भी कुछ खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदने की तैयारी में है। RCB को अपनी टीम अपने मिडल ऑर्डर की बल्लेबाज़ी और बोलिंग डिपार्टमेंट में और मजबूती और धार लाने को लेकर वैसे खिलाड़ियों पर दांव चलेगी।

गौरतलब है कि IPL 2022 के सीज़न में RCB ने नीलामी में 55.35 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस साल उसके खाते में 9 करोड़ के लगभग ही बचे हैं। IPL 2022 में Royal Challengers Bangalore ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।  फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) एक धारदार खिलाड़ी हैं। 38 वर्षीय इस  खिलाड़ी का यह अंतिम सीज़न हो सकता है। उनके अलावा नामचीन खिलाड़ियों में विराट कोहली (Virat Kohli), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood), वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) टीम में रहेंगे।

इन खिलाड़ियों को खरीदने पर रहेगी नज़र

1. काईल जैमिसन

2. रीस टॉपली

3. वासुकी कौशिक

आइए एक नज़र डालें रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन किए गए प्लेयर्स

फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, रजत पाटीदार, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जोश हेजलवुड और करन शर्मा।

रिलीज़ किए गए प्लेयर्स

जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा