खेल

भारत को तगड़ा झटका! स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगी, ये है वजह

शुभम सोनडवले

केपटाउन. भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ऊंगली की चोट से अभी तक उबर रही हैं जिससे वह रविवार को महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगी। मंधाना (26 वर्ष) इस हफ्ते के शुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गयीं जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में भी नहीं खेल पायी थीं।

कार्यवाहक कोच ऋषिकेश कानिटकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "स्मृति की ऊंगली अब भी चोटिल है और वह अब तक उबर रही है, इसलिये उनके खेलने की संभावना नहीं है। उनकी ऊंगली में फ्रेक्चर नही है और हम उम्मीद लगाये हैं कि वह दूसरे मैच के बाद से उपलब्ध रहेंगी।"

https://twitter.com/ANI/status/1624387223897665540

कानिटकर ने कहा, "आप मजबूत टीम के खिलाफ खेलना चाहते हो। हम मुकाबले के लिये पूरी तरह से तैयार हैं, माहौल अच्छा है। "पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर कंधे की चोट से पूरी तरह उबर गयी हैं जो उन्हें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान लगी थी। उन्होंने कहा, "हरमन खेलने के लिये फिट हैं। उन्होंने पिछले दो दिन में नेट पर बल्लेबाजी की, वह ठीक हैं।"

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट