खेल

मैच से पहले स्टीव स्मिथ ने दी भारतीय टीम को चेतावनी, कही ये बड़ी बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia Test Series) के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जायेगा। इस बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भारत को बड़ी चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि, उन्हें भारत की स्पिन पिचों पर खेलना काफी पसंद है। 

स्मिथ (Steve Smith) ने भारत के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि उपमहाद्वीप के कुछ विकेट मेरे खेलने की शैली के अनुरूप हैं। मुझे वास्तव में उन स्पिनिंग ट्रैक पर खेलने में मज़ा आता है, बहुत मज़ा आता है और हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। लेकिन आप जानते हैं, अगर वे स्पिनिंग नहीं हैं और वो थोड़ी सी फ्लैट हैं तो वहां आपको बड़ा स्कोर बनना होगा। यह निश्चित रूप से एक बात है जो मैं लड़कों को बताऊंगा जब हम वहां पहुंचेंगे। यह मेरा अनुभव है और आप सिर्फ अपने सामने होने वाली पिच के हिसाब से ही खेल सकते हैं।”

मालूम हो कि, इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत का दौरा किया था। इस दौरे में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अच्छी फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 3 शतकों की मदद से 499 रन बनाए थे। ऐसे अब इस महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी वह भारतीय टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

स्मिथ (Steve Smith) के करियर की बात करें तो, वह अब तक अपने करियर में कुल 92 टेस्ट, 139 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसमें 162 टेस्ट पारियों में उन्होंने 60.89 की औसत से 8647 रन बनाए हैं। इसके अलावा 124 वनडे पारियां भी खेली है। इन पारियां में उन्होंने 45.11 की औसत से कुल 4917 रन बनाए हैं। वहीं 51 टी20 इंटरेनशनल पारियां खेलते हुए उनके बल्ले से 25.2 की औसत और 125.22 के स्ट्राइक रेट से 1008 रन बनाए हैं। 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट