File Photo 
खेल

BCCI ने महिला प्रीमियर लीग की 5 टीमें 4669.99 करोड़ रूपये में बेची

काजल चोपड़े

मुंबई: बीसीसीआई (BCCI) ने पहली महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) की पांच टीमों की बिक्री से 4669 . 99 करोड़ रूपये हासिल किये जबकि अडाणी स्पोटर्सलाइन ने सबसे महंगी टीम 1289 करोड़ रूपये में खरीदी।

अहमदाबाद (Ahmedabad) की टीम अडाणी ने खरीदी जबकि आईपीएल टीम मालिकों मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने 912 . 99 करोड़ रूपये, 901 करोड़ रूपये और 810 करोड़ रूपये में सफल बोलियां लगाई। कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स ने लखनऊ टीम 757 करोड़ रूपये में खरीदी।

इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) ने लीग के मीडिया अधिकार वायकॉम 18 को 951 करोड़ रूपये में बेचे थे जिससे पांच साल तक प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रूपये मिलने हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया ,‘‘ क्रिकेट में आज ऐतिहासिक दिन है। पहली महिला प्रीमियर लीग ने पहली पुरूष आईपीएल 2008 के रिकॉर्ड तोड़ दिये। कुल 4669 . 99 की बोली लगी।'' (एजेंसी)

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट