खेल

वनडे विश्व कप के पहले बांग्लादेश का बड़ा फैसला, तेज गेंदबाजी कोच डोनाल्ड का बढाया करार

काजल चोपड़े

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) ने तेज गेंदबाजी कोच एलेन डोनाल्ड (Allan Donald) का अनुबंध इस साल भारत (India) में होने वाले आईसीसी एक दिवसीय विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) तक बढा दिया है। डोनाल्ड (Allan Donald)  मार्च 2022 में बांग्लादेश के कोच बने थे और उनका करार पिछले साल आस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप तक ही था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बाद में भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला तक अनुबंध बढाया। बीसीबी के क्रिकेट संचालन प्रमुख जलाल युनूस ने ‘क्रिकबज' को बताया ,‘‘ डोनाल्ड का करार विश्व कप तक बढा दिया गया है।''

रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड 22 फरवरी को ढाका पहुंचेंगे। इसके बाद बांग्लादेश टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं। वनडे विश्व कप अक्टूबर नवंबर में भारत में होगा । (एजेंसी)

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट