आयुष वर्मा, अनुभव चौधरी सौजन्य-एक्स
खेल

Asian Para Games: आयुष वर्मा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, अनुभव चौधरी ने 100 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 में 8.16 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता। अनुभव चौधरी ने 100 मीटर T35 में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • एशियन पैरा गेम्स में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 में 8.16 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता।

  • अनुभव चौधरी ने 100 मीटर T35 में कांस्य पदक हासिल किया।

  • आयुष ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/F54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Shot Put F53 Ayush Verma Gold Medal: एशियन पैरा गेम्स में भारत ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। भारत के आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत के आयुष वर्मा ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ लिया।

पांचवें प्रयास में जीता गोल्ड

आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी 8.09 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कालियेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

इससे पहले, मंगलवार को आयुष ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F53/F54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। F53 क्लासिफिकेशन उन एथलीटों के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की हलचल काफी हद तक प्रभावित होती है, जबकि उनके हाथों की पकड़ (ग्रिप) पर कम असर पड़ता है। वे बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं और अपनी छाती, ऊपरी पीठ तथा कंधों का उपयोग करके ताकत लगाते हैं।

अनुभव चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स में अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में 12.72 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अनुभव चौधरी का नया पर्सनल बेस्ट परफॉर्मेंस

पुरुषों की 100m T35 फाइनल में भारत के अनुभव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे अनुभव चौधरी ने 12.72 सेकंड का बेहतरीन समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया पर्सनल बेस्ट भी बनाया। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए यह गर्व का पल रहा, जहां अनुभव ने महाद्वीपीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है।

खबर अपडेट की जा रही है...

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म