सीमा कुमारी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 16 साल बाद भारत को मिला एशियन गेम्स मेडल

Asian Games Racing: सीमा कुमारी ने 10,000m दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास। भारत का 16 साल का लंबा इंतजार खत्म। जानिए सीमा के शानदार प्रदर्शन के बारे में।

सृष्टि मौर्य

Seema Kumari Wins Bronze In Women's 10000m Race: भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। गुरुवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए फाइनल में सीमा ने 32:50.05 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

16 साल का इंतजार खत्म

इस मेडल के साथ ही सीमा ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में भारत का 16 साल का इंतजार खत्म कर दिया। इस इवेंट में इससे पहले भारत के लिए 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने गोल्ड और कविता राउत ने सिल्वर मेडल जीता था।

बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 सेकंड में सिल्वर अपने नाम किया। कजाकिस्तान की डेजी जेपकेमेई 33:03.21 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

शुरुआत में सबसे आगे थीं सीमा

सीमा ने दौड़ की शुरुआत तेज की और शुरुआती 2,000 मीटर तक सबसे आगे रहीं। उन्होंने पहला 1,000 मीटर 3:18.12 सेकंड में पूरा किया, जबकि 2,000 मीटर का मार्क 6:36.13 सेकंड में पार किया।

इसके बाद वो धीरे-धीरे चौथे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन आगे चल रही धावकों के करीब बनी रहीं। जब दौड़ में 1,000 मीटर बाकी थे, तब सीमा ने फिर तीसरा स्थान हासिल किया और आखिरी चरण में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।

2026 में शानदार रहा प्रदर्शन

10 जनवरी 2001 को हिमाचल प्रदेश में जन्मीं सीमा भारत की प्रमुख लॉन्ग-डिस्टेंस धावकों में शामिल हैं। 5,000 और 10,000 मीटर उनकी मुख्य स्पर्धाएं हैं।

साल 2026 में भी सीमा ने अच्छा प्रदर्शन किया। मार्च में कैलिफोर्निया में हुए 'द टेन' इवेंट में उन्होंने 10,000 मीटर में 32:02.43 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और पांचवें स्थान पर रहीं। इसके बाद अप्रैल में उन्होंने 5,000 मीटर में 15:16.20 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय बनाया।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा