नई दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट को लेकर जारी लाइव टीवी शो के दौरान एक घटना घट गई। लाइव टीवी शो के दौरान एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बल्ले से अपने साथी का हाथ तोड़ दिया। हालांकि, यह उन्होंने जानबूझकर नहीं किया।
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले कई लाइव शो टीवी पर आते हैं, जिसमें उसकी प्री और पोस्ट कवरेज होती है। ऐसा ही कुछ स्टार स्पोर्ट्स तमिल चल रहा था। यहां पर एशिया कप के पहले मैच की कवरेज पर बातचीत चल रही थी। तभी दिग्गज भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने गलती से पूर्व क्रिकेटर हेमांग बदानी (Hemang Badani) के हाथ पर बल्ला मार दिया। हेमांग बदानी शो में श्रीकांत के साथ खड़े थे और दोनों मैच को लेकर विश्लेषण कर रहे थे।
एशिया कप 2022 में 27 अगस्त को पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। ये दोनों क्रिकेटर उसके लिए प्री शो कर रहे थे। इसी दौरान ही श्रीकांत बल्ले के साथ एक शॉट के बारे में बताने लगे। तब उनका बैट स्विंग सीधा हमांग बदानी के हाथ पर जा लगा। अनजाने में हुई स घटना के कारण हेमांग बदानी के हाथ में चोट आई है। इस घटना के बाद हेमांग बदानी ने अपनी एक तस्वीर भी ट्वीटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वो हाथ में पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं।